Milkipur & Erode East By-Elections 2025 Voting Live: आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वोटिंग हो रही है। राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग हो रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। इसमें अयोध्या की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड ईस्ट सीट शामिल हैं।
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से पहले सपा से अवधेश प्रसाद विधायक थे। वे अब सांसद बन चुके हैं, ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव में हो रहे हैं। यहां से सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बीजेपी ने चंदभानु पासवान को उतारा है। सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.34 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सुबह से ही बूथ पर वोटर्स की लाइन लगी है। इससे पहले सांसद अवधेश प्रसाद ने घर में पूजा की। उन्होंने आरोप लगाया एसडीएम कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं।
सपा ने 2 घंटे में चुनाव आयोग से वोटिंग को लेकर 20 से ज्यादा शिकायतें की हैं। इसमें ईवीएम खराब होने से लेकर वोटर्स को डराने और चुनाव प्रभावित करने जैसी शिकायतें हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चुनाव आयोग तुरंत इस समाचार से जुड़ी तस्वीरों का संज्ञान ले कि अयोध्या की पुलिस मिल्कीपुर में मतदाताओं के आईडी कार्ड चेक कर रही है, जिसमें पुलिस के बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। ये अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध है। ऐसे लोगों को तुंरत हटाया जाए और दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ेंः Akhilesh Yadav Speech: ‘डबल इंजन सरकार में टकराने लगे हैं इंजन’; लोकसभा में अखिलेश यादव का कटाक्ष
तमिलनाडु की सीट पर हो रहा उपचुनाव
मिल्कीपुर के अलावा इरोड ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 9 बजे तक 10.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। 2024 में कांग्रेस विधायक ईवीकेएस एलंगोवन के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। ऐसे में पर इस पर दोबारा उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव के लिए डीएमके ने पूर्व विधायक वी सी चंद्रकुमार को प्रत्याशी बनाया है। मुख्य विपक्षी दल एआईएमडीएमके और भाजपा ने चुनाव का बहिष्कार किया है।
ये भी पढ़ेंः Delhi Elections 2025 Voting : मतदान केंद्र पहुंचे ये VVIP, जानें किसने कहां डाला वोट
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
44 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
49 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
3 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines