मिडिल ईस्ट जंग का आज 34वां दिन है। जंग के चलते दुनिया के ट्रेड पर बड़ा असर देखने को मिला है। इसी बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भारत सरकार ने 30 जून, 2026 तक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क छूट देने का निर्णय लिया है।

यह छूट पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और मध्यवर्ती उत्पादों पर निर्भर क्षेत्रों जैसे प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, ऑटोमोटिव घटक और अन्य विनिर्माण क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगी और अंतिम उत्पादों के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट के 3 ‘दुश्मन’ दोस्त भी तो हैं… भारत में 2 दिन आमने-सामने क्यों बैठेंगे ईरान-UAE और सऊदी अरब?

---विज्ञापन---

इधर, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यों के कृषि मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों से यूरिया और डीएपी की उपलब्धता के बारे में बात की। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी संसद में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने क्या की थी बड़ी गलती? राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने किया खुलासा