प्लेन में 72 साल के बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, इमरजेंसी लैंडिंग कराकर अस्पताल ले गए, तब तक हो गई थी डेथ

गाजियाबाद से चेन्नई जा रही फ्लाइट में 72 वर्षीय यात्री की तबीयत उड़ान के दौरान बिगड़ गई. हालात की गंभीरता को समझते हुए फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन अस्पताल में यात्री की मौत हो गई.

indigo flight heart attack

Credit: AI

नागपुर एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री की तबीयत हवाई यात्रा के दौरान अचानक बिगड़ गई. गाजियाबाद से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार 72 वर्षीय बुजुर्ग यात्री बीच उड़ान में बेहोश हो गए. हालात गंभीर होने पर विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, लेकिन तमाम मेडिकल सुविधाओं के बावजूद यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना उस वक्त हुई जब विमान अपने निर्धारित रूट पर उड़ान भर रहा था. फ्लाइट के दौरान अचानक 72 वर्षीय पुरुष यात्री की तबीयत खराब हो गई और वो अपनी सीट पर ही गिर पड़े. केबिन क्रू ने तुरंत प्राथमिक चिकित्सा शुरू की और यात्रियों से डॉक्टर की मदद मांगी. विमान में मौजूद एक डॉक्टर ने भी यात्री को CPR देने की कोशिश की. यात्री की हालत लगातार बिगड़ती देख पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर नागपुर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी. लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट पर पहले से तैनात मेडिकल टीम ने यात्री को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

एयरलाइन ने जारी किया बयान

जानकारी के अनुसार, मृतक को पहले से दिल से जुड़ी बीमारी थी. हालांकि मौत के सटीक कारणों की पुष्टि मेडिकल जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने बयान जारी कर कहा है कि क्रू ने तय प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कदम उठाए और यात्री को समय पर मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की गई. इस घटना के बाद कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर परिचालन प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई. घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा के दौरान मेडिकल इमरजेंसी से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

नागपुर एयरपोर्ट पर हो चुकी हैं कई लैंडिंग

नागपुर एयरपोर्ट अपनी केंद्रीय स्थिति की वजह से मेडिकल कारणों समेत कई इमरजेंसी लैंडिंग सफलतापूर्वक संभाल चुका है. ये उत्तर से दक्षिण या पश्चिम से पूर्व की ओर जाने वाली उड़ानों के लिए निकटतम हवाई अड्डा है. इसके अलावा, नागपुर उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम दोनों मार्गों पर एक विशाल क्षेत्र में एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है. सूत्रों के मुताबिक, ये अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी आपातकालीन लैंडिंग करने का सबसे अच्छा विकल्प है. 2021 में, बांग्लादेश के एक विमान के पायलट को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद विमान ने यहां आपातकालीन लैंडिंग की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ