इंडिगो की फ्लाइट को कब-कब किया डायवर्ट? आज बम की धमकी के बाद विमान लखनऊ में उतारा

IndiGo Delhi Bagdogra flight bomb threat: इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया और वहां एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की

DGCA action against IndiGo

IndiGo Delhi Bagdogra flight bomb threat: दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को धमकी मिलते ही सनसनी फैल गई. तुरंत फैसला लेते हुए फ्लाइट को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया और वहां एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 8.46 बजे फ्लाइट 6E6650 को बम की धमकी मिली. फ्लाइट ने निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एयरपोर्ट अधिकारियों से संपर्क किया. फ्लाइट को तुरंत लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया. वहां सभी यात्री सुरक्षित उतर गए.

विज्ञापन

पिछले साल अहमदाबाद डायवर्ट की गई थी फ्लाइट

इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों के लिए कन्नूर के लिए वापसी सेवा संचालित करेगी. पिछले साल नवंबर में कन्नूर से अबू धाबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 1433 को भी अहमदाबाद की ओर डाइवर्ट किया गया था, हालांकि इसकी वजह इथियोपिया में लगभग 10,000 वर्षों में हुए एक विशाल ज्वालामुखी में हुआ विस्फोट था. वैज्ञानिकों ने इसे इतिहास में सबसे असाधारण घटनाओं में से एक बताया है.

विज्ञापन

गुवाहाटी और चेन्नई के बीच एक फ्लाइट में हुआ है ऐसा

जून में एक अन्य मामले में, गुवाहाटी और चेन्नई के बीच चलने वाली इंडिगो की एक उड़ान को अपर्याप्त ईंधन के कारण चेन्नई हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया था. फ्लाइट डेटा से पता चला कि फ्लाइट 6E6764 को शाम 7:45 बजे चेन्नई पहुंचना था. हालांकि, चेन्नई हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद, ईंधन की कमी के कारण विमान को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ