Cyclone Michong News: चक्रवाती तूफान मिचौंग आज आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। तूफान के कारण सरकार ने एक दिन के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।तूफान के कारण तमिलनाडु के महाबलीपुरम बीच पर समुद्र का स्तर 5 फीट तक बढ़ गया है। IMD ने राजधानी चैन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं चैन्नई के कनाथूर में दीवार गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक झारखंड के रहने वाले हैं।
आंध्र में स्कूल-काॅलेज बंद
भारी बारिश के कारण चैन्नई एयरपोर्ट पर पानी भर गया है। बारिश के कारण एयरपोर्ट को रात 11 बजे तक बंद कर दिया है। एक दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई है। इधर बारिश के कारण आंध्रप्रदेश के एनटीआर में 4-5 दिसंबर को स्कूल-काॅलेज बंद कर दिये गये हैं। वहीं रेस्क्यू के 21 टीमों को तैनात किया गया है। बता दें कि इस तूफान का नामकरण म्यांमार ने किया है। यह तूफान साल 2023 में हिंद महासागर का छठा और बंगाल की खाड़ी का चौथा तूफान है।
चक्रवात मिचौंग को लेकर राज्यपाल एन रवि ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमारे कुछ पूर्वी तटीय जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और जनजीवन अस्त.व्यस्त हो गया है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य की एजेंसियों को तैनात किया गया है। स्थिति पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा उच्चतम स्तर पर नजर रखी जा रही है। मैं लोगों से राज्य सरकार की सलाह का पालन करने और स्थिति में सुधार होने तक घर पर रहने और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं।
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
43 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
57 mins ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines