Metal Blade Found in Air India Meal: एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट के खाने में ब्लेड मिला है। यह देखकर पैसेंजरों ने खूब बवाल काटा। विवाद बढ़ता देखकर एयरलाइन के अधिकारियों को माफी मांगनी पड़ी और उन्होंने मामले की जांच के आदेश भी दिए। एयरलाइन के अधिकारियों ने खाने में धातु की कोई चीज मिलने की पुष्टि भी की।
एयर इंडिया के अधिकारी राजेश डोगरा ने कहा कि एयर इंडिया मामले की पुष्टि करता है। हमारी एक फ्लाइट में एक पैसेंजर के खाने में धातु की एक चीज मिली है, जो ब्लेड जैसी लग रही है। यह चीज सब्जी में मिली। असुविधा के लिए खेद है। इस तरह का मामला दोबारा न हो, इसके लिए एयरलाइन ने अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ बात की है। कोई हार्ड सब्जी काटते समय कटर का टुकड़ा सब्जी में रह गया होगा। फिर भी मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:कुत्ते के काटने से टाइगर की मौत, डिप्रेशन में मालिक ने दम तोड़ा; पढ़ें दिल के रिश्ते की इमोशनल कहानी
पीड़ित पैसेंजर ने पोस्ट डालकर अलर्ट किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना फ्लाइट नंबर 175 की है, जो बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। 10 जून की बात है, लेकिन मामले का खुलासा आज हुआ। एक पैसेंजर ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उसने धातु के टुकड़े वाले खाने की फोटो पोस्ट की। साथ ही एक मैसेज लिखकर लोगों को अलर्ट किया। इस पोस्ट में उसने एयर इंडिया एयरलाइन को भी टैग किया।
पोस्ट वायरल होती हुई एयरलाइन अधिकारियों तक पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। अधिकारियों ने मामले की जांच करके कैटरिंग करने वाली टीम से बातचीत की। फ्लाइट के क्रू मेंबर्स और पायलट से भी बात की तो पैसेंजर द्वारा हंगामा किए जाने की बात सामने आई। क्योंकि पैसेंजर का खाना बदल दिया गया था, इसलिए मामले की जानकारी एयरलाइन अधिकारियों को नहीं हो पाई। पैसेंजर की पोस्ट के बाद मामला खुला।
यह भी पढ़ें:5 लोगों के हाथ-पैर-टांगें कटी, पैदल चल रहे लोग ट्राले ने कुचले; राजस्थान के उदयपुर में भीषण हादसा
संबंधित खबरें
'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
26 mins agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
1 hr agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
1 hr agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
3 hrs agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
3 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
3 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
6 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
6 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines