हैदराबाद पुलिस के एक्शन के बाद Meta की सफाई, जानिए FIR दर्ज होने पर कंपनी ने क्या कहा

Meta FIR Update: हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई के बाद Meta पर FIR दर्ज होने का मामला चर्चा में है. कंपनी ने इस पूरे विवाद पर क्या जवाब दिया है, आइए जानते हैं.

Meta FIR Case Update

FIR दर्ज होने के बाद Meta का जवाब

PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट मामले में FIR दर्ज होने के बाद मेटा (Meta) का पहला बयान सामने आया है. हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस द्वारा केस दर्ज किए जाने पर कंपनी ने अपनी स्थिति साफ की है. मेटा के प्रवक्ता ने कहा है कि वे इस पूरे मामले को लेकर संबंधित जांच एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं. कंपनी ने भरोसा दिया है कि वे मामले को सुलझाने के लिए अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहे हैं. दरअसल, हैदराबाद पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और करीब 20 फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

क्या है FIR का पूरा मामला?

यह विवाद सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान का है. आरोप है कि इस दौरान सोशल मीडिया पर PM मोदी की एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए थे. भाजपा के सोशल मीडिया पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत हैदराबाद साइबर क्राइम स्टेशन में दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि ये पोस्ट भारत की संप्रभुता और कानून व्यवस्था के लिए खतरनाक हैं. इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की. अब पुलिस इन फर्जी पोस्ट को फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सरकार ने भी मांगा Meta से जवाब

इस बीच केंद्र सरकार ने भी मेटा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा के वरिष्ठ अधिकारियों को तलब किया है. सरकार ने पीएम मोदी की फेसबुक पोस्ट पर अस्थाई रोक लगाने के मामले में कंपनी से तकनीकी और नीतिगत स्तर पर विस्तृत जवाब मांगा है. आईटी सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार सीधे कंपनी के सामने अपनी चिंताएं रखना चाहती है. अगले सात से 10 दिनों में अधिकारियों की बैठक हो सकती है. सरकार जानना चाहती है कि आखिर किन हालात में यह रोक लगाई गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ