स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में हाई अलर्ट, जानें 15 अगस्त तक किन-किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है. आइए जानते हैं कि 15 अगस्त तक किन चीजों पर रोक रहेगी और लोगों को किन नियमों का पालन करना होगा.

Delhi Alert On Independence Day 2026

15 अगस्त तक दिल्ली में किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत सख्त आदेश जारी किए हैं. इसके तहत दिल्ली के आसमान में ड्रोन (UAV/UAS), क्वाडकॉप्टर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर और हैंग ग्लाइडर उड़ाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसके अलावा माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले छोटे हवाई जहाज, हॉट एयर बैलून और विमान से पैरा जंपिंग जैसी तमाम एडवेंचर गतिविधियों पर भी प्रतिबंध रहेगा. यह रोक 2 अगस्त से लागू होकर 16 अगस्त 2026 तक पूरे 15 दिनों के लिए प्रभावी रहेगी.

विज्ञापन

क्यों लगाया गया यह प्रतिबंध?

खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक असामाजिक तत्व या आतंकी संगठन ड्रोन जैसे छोटे हवाई उपकरणों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं. इनसे आम लोगों, वीआईपी नेताओं, विदेशी मेहमानों और महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम और प्रधानमंत्री के भाषण को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. हर साल 15 अगस्त से पहले पूरी दिल्ली, खासकर लाल किले के आसपास के इलाकों को हाई अलर्ट पर रखा जाता है और सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया जाता है.

विज्ञापन

नियम तोड़ने पर क्या होगी कार्रवाई?

दिल्ली पुलिस ने इस आदेश का पालन करने के लिए ड्रोन ऑपरेटरों, फोटोग्राफरों और आम नागरिकों को सख्त सलाह दी है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के दौरान अगर कोई भी व्यक्ति हवा में ऐसी चीजें उड़ाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज होगा. दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल पूरे शहर में लगातार निगरानी रखेंगे ताकि स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्यौहार पूरी तरह सुरक्षित माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ