प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां मेलबर्न हवाई अड्डे पर उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान वहां रह रहे भारतीय मूल के निवासियों ने ‘वंदे मातरम’, ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी, मोदी’ के गगनभेदी नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. भारतीय प्रवासियों ने पीएम मोदी के स्वागत में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिसने खुद पीएम मोदी का भी मन मोह लिया.
पीएम मोदी ने तारीफ
ऑस्ट्रेलियाई भारतीय ऑर्केस्ट्रा द्वारा ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति ने स्वागत समारोह में समां बांध दिया. इसके अलावा, मेलबर्न में प्रवासी भारतीयों द्वारा प्रस्तुत किए गए शानदार कथक की प्रधानमंत्री ने सराहना की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘मेलबर्न में भारतीय समुदाय द्वारा स्वागत के दौरान शानदार कथक प्रदर्शन देखकर बेहद प्रसन्नता हुई. यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय नृत्य विधाएं पूरे ऑस्ट्रेलिया में लोकप्रिय हो रही हैं.’
यह भी पढ़ें: लखनऊ अग्निकांड की SIT रिपोर्ट तैयार, अब 6 IAS और 7 PCS अफसरों पर गिरेगी गाज!
भारत-ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को मिलेगी नई दिशा
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले ही ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के भीतर पीएम के दौरे को लेकर एक्साइटेड देखा जा रहा था. डायस्पोरा के सदस्यों ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक, तकनीकी और रणनीतिक संबंधों को और गहरा करने की वकालत की. ऑस्ट्रेलिया-इंडिया बिजनेस काउंसिल के कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने दोनों देशों के व्यापारिक भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक लंबा सफर तय किया है.
पहले दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार जहां महज 14 अरब डॉलर था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 55 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है. उम्मीद है कि साल 2030 तक यह व्यापारिक आंकड़ा 100 अरब डॉलर को पार कर जाएगा.
यह भी पढ़ें: IMD Weather Alert: 23 राज्यों में तूफानी बारिश! जानें, कहां आएगी आंधी तो कहां बरसेगा पानी?
संबंधित खबरें
'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
51 mins agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
2 hrs agoLIVE: आज JDU-BSP की समीक्षा बैठकें, MLC चुनाव में प्रदर्शन की होगी समीक्षा
2 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
3 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
11 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
13 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
14 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
15 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
16 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines