Meghalaya: मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में कोई पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी है। हालांकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 26 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया। साथ ही भाजपा के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।
दूसरी बार सीएम बनने जा रहे संगमा
कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। संगमा ने शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद ट्वीटर पर लिखा, ‘मेघालय के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमारे पास एनपीपी-बीजेपी और एचएसपीडीपी और दो निर्दलियों समेत 32 विधायक हैं।’
और पढ़िए – Amazon Pay Penalty: डिजिटल पेमेंट में अमेजन-पे कर रहा था गड़बड़ी, RBI ने ठोंका 3.66 करोड़ का जुर्माना
कांग्रेस 21 से 5 सीट पर सिमटी
दरअसल, मेघालय में 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए चुनाव हुए और नतीजे दो मार्च को आए। यहां 85.27 फीसदी वोटिंग हुई थी। एक सीट सोहियोंग में यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते चुनाव नहीं हुआ था।
इस बार एनपीपी ने 57, कांग्रेस और भाजपा ने 60-60 और टीएमसी ने 56 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
कांग्रेस ने पिछले चुनाव यानी 2018 में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार महज 5 सीट पर सिमट गई। तब भााजपा को महज दो सीट मिली थी। इस बार के चुनाव में भी उसका आंकड़ा दो का ही है।
एनपीपी को 19 सीटें मिली थीं, इस बार पार्टी 26 सीटों पर जीती है। तब एनपीपी ने भाजपा, पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस बार भी यही पार्टियां संगमा के साथ हैं।
भाजपा की नहीं बढ़ी सीटें
पार्टी जीते
नेशनल पीपुल्स पार्टी 26 (+7)
भाजपा 02 (00)
कांग्रेस 05 (-16)
तृणमूल कांग्रेस 05 (+05)
अन्य 21 (+04)
आप नेता अल्का लांबा ने ममता बनर्जी पर किया हमला
आप नेता अल्का लांबा ने मेघालय चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर ममता पर भाजपा को मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘कागज की दीदी का बंगाल से बाहर कहीं जोर नहीं चला। गोवा, असम, मेघालय में राज्यसभा और सत्ता का लालच देकर कांग्रेस नेता तो तोड़ लिए और सीधे भाजपा को लाभ पहुंचाने में कामयाब भी दिखीं। लेकिन दीदी के हाथ लगा बाबाजी का ठुल्लू। बंगाल उपचुनाव में कांग्रेस से करारी शिकस्त मिली।’
यह भी पढ़ें: Meghalaya Curfew: चुनाव परिणाम के बाद मेघालय के सहसनियांग गांव में हिंसा, अगले आदेश तक कर्फ्यू
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs ago'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
3 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
4 hrs agoहूती हमलों का सऊदी की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
4 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
5 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
6 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
8 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
8 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines