Meghalaya Election 2023 LIVE Updates: मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 59 पर आज मतदान जारी है। यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग विधानसभा सीट पर वोटिंग टाल दिया गया है। कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद है, जबकि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस वर्तमान सरकार को हटाने का प्रयास करेगी। राज्य में कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 36 महिलाएं हैं। वोटिंग शाम चार बजे तक होगी।
2018 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ NPP को 19 सीटें, कांग्रेस को 21 सीटें मिलीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दो सीटें जीतने में सफल रही। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) ने 6 सीटों पर कब्जा किया। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन सरकार का गठन NPP के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (MDA) ने UDP, BJP और अन्य क्षेत्रीय दलों के समर्थन से किया था। मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए hindi.news24online.com पर बने रहें।
और पढ़िए – VC के जरिए हो सकती है सिसोदिया की पेशी, देशभर में प्रदर्शन की तैयारी में जुटी AAP
Meghalaya Election 2023 LIVE Updates…
- मेघालय में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक राज्य में 63.91% वोटिंग हुई है।
- मेघालय में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक राज्य में 44.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
- मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गारो हिल्स के तुरा में वाल्बकग्रे-29 मतदान केंद्र पर वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए बाहर आ रहे हैं। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है। मैंने अतीत में इस तरह का मतदान नहीं देखा है। हमें विश्वास है कि यह हमारे पक्ष में होगा।
- मेघालय में 59 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 26.70 फीसदी मतदान हुआ है।
- मेघालय भाजपा प्रमुख और पश्चिम शिलांग निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार अर्नेस्ट मावरी ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि मेरा वोट और लोगों का वोट तय करेगा कि मैं एक विधायक के रूप में इस निर्वाचन क्षेत्र को जीतूंगा।
- मेघालय की 60 में से 59 सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 12.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
- भाजपा विधायक अलेक्जेंडर लालू हेक ने ईस्ट खासी हिल्स में मतदान के बाद कहा कि हम लोगों ने कड़ी मेहनत की है। हमें जनता का आर्शीवाद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि इस बार बीजेपी आएगी।
- पाइनथोरुमख्राह से भाजपा उम्मीदवार एएल हेक ने पूर्वी खासी हिल्स विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और मतदाताओं से मुलाकात भी की।
81 हजार फर्स्ट वोटर भी डालेंगे वोट
मेघालय में, 21 लाख (21,75,236) मतदाता, जिनमें 10.99 लाख महिलाएं और 10.68 लाख पुरुष शामिल हैं, 369 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य में लगभग 81,000 फर्स्ट वोटर मतदाता हैं। राज्य में 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
मेघालय के 60 विधानसभा क्षेत्रों में से 36 खासी, जयंतिया हिल्स क्षेत्र में आते हैं जबकि 24 गारो हिल्स क्षेत्र में हैं। 60 सीटों वाली मेघालय विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त होगा। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 31 है।
और पढ़िए – Agnipath Scheme पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार, खारिज की गई सभी याचिकाएं
भाजपा और एनपीपी में गठबंधन नहीं
इस बार, भाजपा और एनपीपी ने गठबंधन नहीं किया है। बीजेपी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा ने एनपीपी प्रमुख के खिलाफ बर्नार्ड एन मारक को मैदान में उतारा है।
चुनाव आयोग ने मेघालय में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 119 कंपनियां तैनात की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मेघालय एफआर खारकोंगोर ने कहा कि 640 मतदान केंद्रों की पहचान ‘असुरक्षित’ के रूप में की गई है, 323 की ‘संवेदनशील’ और 84 की पहचान दोनों के रूप में की गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'2024 चुनाव के बाद 15% वोटरों के नाम कटे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल
19 mins agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
30 mins ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
33 mins ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
7 hrs agoLIVE: बीजेपी ने संविधान तबाह किया- महबूबा मुफ्ती
9 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
17 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines