Meghalaya Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मेघालय के डालू में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने राज परिवारों को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि मेघालय में कई वर्षों से दो परिवारों का राज रहा है। इन दोनों परिवारों ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया बस भ्रष्टाचार कर मेघालय के गरीबों का पैसा खाया है। अब दोनों परिवारों से मेघालय को मुक्ति दिलाने का समय आ चुका है।
सरकार बदल दो, सुविधाएं आप तक पहुंचेंगी
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी मेघालय के लिए पैसा भेजते हैं, लेकिन ये सुविधाएं आप तक नहीं पहुंचती क्योंकि संगमा जी ने आप तक पहुंचने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। एक बार सरकार बदल दो, सारी की सारी सुविधाएं आप तक पहुंच जाएंगी।
शाह ने कहा कि मुकुल संगमा और कोनराड संगमा ने गारो हिल्स के लोगों का वोट लेकर सरकार बनाई लेकिन गारो हिल्स का विकास नहीं किया। मेघालय के अंदर भ्रष्टाचार कम करने के लिए, विकास करने के लिए भाजपा की सरकार बननी चाहिए।
मेघालय में भाजपा ने एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तुरा में नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि मेघालय में अब भाजपा विधानसभा की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसके खाते में महज 2 सीट आई थी। जबकि एनपीपी ने 20 सीटें हासिल की थी। लेकिन भाजपा ने एनपीपी के साथ गठबंधन कर कांग्रेस को सत्ता से दूर कर दिया था। लेकिन इस चुनाव में भाजपा और एनपीपी अलग-अलग लड़ रही हैं। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मार्च को आएंगे।
यह भी पढ़ें: Meghalaya Polls: कांग्रेस ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए 10 महिला उम्मीदवारों की घोषणा की
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
10 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
12 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
15 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines