Meghalaya Polls: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) और मेघालय प्रदेश महिला कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी मेघालय चुनावों के लिए 10 महिला उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक इस बार मेघालय में कांग्रेस पार्टी ने दस महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन

कांग्रेस ने बयान में कहा कि हमें खुशी है कि वे कांग्रेस पार्टी के माध्यम से मेघालय के लोगों की सेवा के लिए आगे आए हैं। हम मेघालय की महिलाओं से भी आगे आने और हमारी महिला उम्मीदवारों का समर्थन करने की अपील करते हैं। हम यह भी बताना चाहेंगे कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीति में प्रोत्साहित किया है। हमारे पास मेघालय में महिला विधायक, महिला कैबिनेट मंत्री, पार्टी स्तर पर कार्यकारी अध्यक्ष, महिला राज्यसभा सांसद, मेघालय से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य हैं।

विज्ञापन

10 महिला उम्मीदवार जिन्हें टिकट दिया गया हैं – झानिका सियांगशाई, रोना खिमदेत, बेथलीन डखार, वेनेटिया पर्ल मावलोंग, डॉ. बनिदाशिशा खारकोंगोर, लक्निट्यू सोहक्लेट, पिनहुनलैंग नोंग्रम, विक्टोरियलनेस सियेमलीह, डेबोराह सी मारक, और उत्तरा जी संगमा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ