मिलिए अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी से, बोलीं- प्रदेश की लड़कियों का रास्ता खोला

Meet Arunachal Pradesh First Woman IPS Officer: अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी तेनजिंग यांगकी की सफलता की कहानी प्रेरणादायक होने के साथ-साथ ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Arunachal Pradesh First Woman IPS Officer

अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी

 Meet Arunachal Pradesh First Woman IPS Officer: भारत की सबसे कठिन और मुश्किल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा को पास करना नाकों चने चबाने जितना मुश्किल है। इसी मुश्किल पहाड़ को पार करके तेनजिंग यांगकी IPS अधिकारी बनीं।

विज्ञापन

तेनजिंग यांगकी की सफलता की कहानी प्रेरणादायक होने के साथ-साथ ऐतिहासिक उपलब्धि भी है। दरअसल, तेनजिंग यांगकी अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला IPS अधिकारी हैं। तेनजिंग की इस कामयाबी ने प्रदेश की कई लड़कियों के लिए सपने के द्वार खोल दिए हैं।

विज्ञापन

प्रेरणादायक है यांगकी की कहानी

IPS अधिकारी तेनजिंग यांगकी ने साल 2022 में UPSC परीक्षा पास की, जिसमें उन्होंने AIR (ऑल इंडिया रैंक) 545 हासिल किया। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जो मेहनत की है, वह हर किसी के लिए प्रेरणादायक है, खासकर महिलाओं के लिए बहुत ही ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि तेनजिंग यांगकी एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसके ज्यादातर सदस्य सिविल सेवाओं में योगदान दे चुके हैं।

विज्ञापन

पिता और दादा दे चुके सिविल सेवाओं में योगदान

विज्ञापन

तेनजिंग यांगकी के दिवंगत पिता थुप्टेन टेम्पा प्रदेश के पूर्व मंत्री रह चुके हैं। थुप्टेन टेम्पा ने राजनेता बनने से पहले भारतीय राजस्व सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके लिए उनकी आज तक तारीफ की जाती है।

तेनजिंग यांगकी की सफलता

विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट टुडे के अनुसार, थुप्टेन टेम्पा के पिता यानी यांगकी के दादा न्येरपा खो ने तवांग में पहले राजनीतिक सहायक के रूप में इस क्षेत्र को भारतीय शासन के अधीन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने मेजर बॉब खथिंग से सहयोग लिया था। तेनजिंग यांगकी की यह सफलता उनके परिवार द्वारा देश के विकास में दिए उनके योगदान को दर्शाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ