जम्मू-कश्मीर BJP में बवाल, इस्तीफों की झड़ी, टिकट बंटवारे के बाद सड़कों पर उतरे नेता

Jammu and Kashmir Assembly elections 2024: बीजेपी ने सबसे पहले जम्मू और कश्मीर के लिए 44 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटों बाद ही पार्टी ने लिस्ट वापस ले ली। फिर 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई। उसके बाद से बीजेपी में विवाद थमता नहीं दिख रहा है।

UP By Election 2024 BJP RSS Meeting

Jammu and Kashmir Assembly Elections 2024: बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता लगातार अपने ही पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए हैं, उनकी मांग है कि पार्टी ने सही उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। हर रोज जम्मू में लगातार बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बाहरी कैंडिडेट नहीं चाहिए। बीजेपी ने जिसे प्रत्याशी घोषित किया है। कार्यकर्ता उसे बदलने की मांग कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का पार्टी से इस्तीफा देने का क्रम जारी है। बीते दो दिनों में चंद्रमोहन शर्मा, कश्मीरा सिंह और युद्धवीर सेठी ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। पूरा मामला समझने के लिए देखिए ये वीडियो – 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ