Medical Students Leave Regultions: देशभर के मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है। मेडिकल स्टूडेंट्स की वर्किंग और छुट्टियों को लेकर नए नियम बनाए गए हैं, जो लागू भी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने मेडिकल स्टूडेंट्स की लाइफ को थोड़ा आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया है कि अब मेडिकल स्टूडेंट्स हर साल कम से कम 20 वीकली ऑफ ले सकेंगे। साथ ही हर साल 5 दिन की एजुकेशनल लीव भी मिलेगी। इस आदेश को लेकर एक अधिसूचना जारी करके सभी मेडिकल कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को भेज दी गई है। साथ ही उन्हें नए नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है।
तनाव कम करने के लिए लिया गया फैसला
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की बैठक में यह फैसला भी लिया गया कि अब मेडिकल स्टूडेंट्स को अपने कोर्स के दौरान 3 महीने जिला अस्पताल में बिताने होंगे। PG कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग अब सरकारी एजेंसियों द्वारा ऑनलाइन कराई जाएगी। मेडिकल स्टूडेंट्स को अब फुल टाइम रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में काम करना होगा। स्टूडेंट्स को एक दिन में आराम के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाएगा। NMC के पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. विजय ओझा के अनुसार, नए फैसलों से मेडिकल स्टूडेंट्स का तनाव कम होगा। उन्हें आराम करने का समय मिलेगा, ताकि वे अगले दिन नई एनर्जी से काम कर पाएं।
नेशनल एग्जिट टेस्ट लागू किया जाएगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में फैसला लिया गया कि अगर कोई मेडिकल स्टूडेंट स्वीकृत दिनों से अधिक दिनों की छुट्टी लेता है तो उसका ट्रेनिंग पीरियड उतने ही दिन बढ़ जाएगा, यानी उसे उतने दिन की ट्रेनिंग और लेनी पड़ेगी। 80 प्रतिशत अटेंडेंस होने पर ही मेडिकल स्टूडेंट एग्जाम दे पाएंगे। कॉलेजों के लिए अनिवार्य है कि वे मेडिकल स्टूडेंट्स को हॉस्टल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराएं, लेकिन मडिकल स्टूडेंट हॉस्टल में रहे, यह अनिवार्य नहीं है। एक और बड़ा फैसला बैठक में यह लिया गया कि PG कोर्स में दाखिले के लिए NEET क्रैक करने की अनिवार्यता खत्म की जाएगी, लेकिन यह नियम तब तक लागू रहेगा, जब तक प्रस्तावित नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) लागू नहीं हो जाता।
यह भी पढ़ें: ब्लड के लिए अब 6 हजार नहीं 1500 देने होंगे, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कहा- खून बिकाऊ नहीं
यह भी पढ़ें: चमत्कार या कमाल! Chhattisgarh में अनोखी सर्जरी, जानें डॉक्टरों ने कैसे बचाई 8 महीने के बच्चे की जान?
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines