Tamil Nadu Doctors Unique Surgery: इसे चमत्कार कहें या डॉक्टरों का कमाल, एक सर्जरी करके 14 साल की लड़की की जान बचाई गई। सिर्फ साढ़े 3 मिनट के अंदर डॉक्टरों ने लड़की को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया। डॉक्टरों ने बिना चाकू इस्तेमाल किए लड़की के फेफड़े में धंसी 4 सेंटीमीटर लंबी सुई निकाल दी। सर्जरी का वीडियो सामने आया है।
कपड़े पहनते समय उसमें फंसी सूई लड़की के मुंह में चली गई और वह उसने निगल ली। तेज दर्द उठने पर उसे अस्पताल लाया गया तो अल्ट्रासाउंट में सूई फेफड़े में धंसी नजर आई, जिसके निकालने के लिए डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कराने को कहा। परिजनों के राजी होने पर डॉक्टरों ने सर्जरी की और लड़की के फेफड़े में धंसी सूई निकालकर उसकी जान बचा ली।
अल्ट्रासाउंड में नजर आई सूई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना तमिलनाडु के तंजावुर शहर की है। एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी की और सूई निकालने के लिए उन्होंने ब्रोंकोस्कोपी नामक मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। डॉक्टरों ने बताया कि तंजावुर में रहने वाली एक लड़की सीने में दर्द की शिकायत लेकर आई थी। उसे तीखा दर्द हो रहा था और वह दर्द के मारे तड़प रही थी।
जांच करने पर न पेट की समस्या मिली और न ही दिल से जुड़ी बीमारी हुई। एसिडिटी की प्रॉब्लम भी नहीं थी। अल्ट्रासाउंड किया गया तो रिपोर्ट देखकर डॉक्टर चौंक गए। उसके फेफड़े में सूई धंसी हुई थी। इस वजह से ही उसे तीखा दर्द हो रहा था। उसके मां-बाप को तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी गई और लड़की को भर्ती कर लिया गया।
यह भी पढ़ें:13 मीटर लंबे नाखून, 25 साल से नहीं कटवाए; कौन है वो महिला? जिसने गिनीज बुक में दर्ज कराया वर्ल्ड रिकॉर्ड
बिना चाकू के निकाली गई सूई
डॉक्टरों के अनुसार, फेफड़े में सूई सीधे धंसी थी और वह करीब 4 सेंटीमीटर लंबी थी। लड़की को डॉक्टरों की टीम ने सीधा लिटाए रखा और ब्रोंकोस्कोपी टेक्नोलॉजी से सुई निकालने का फैसला लिया। इस तकनीक में चाकू या अन्य उपकरणों की जरूरत नहीं पड़ती। यह काफी सेफ और दर्द रहित उपचार है। सुई निकालने के बाद लड़की को छुट्टी दे दी गई थी।
यह भी पढ़ें:जज्बे को सलाम! स्ट्रेचर पर आए मतदान करने; दिल्ली में 97 साल के बुजुर्ग ने वोट डाला, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
24 mins agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
2 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
2 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
2 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
3 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
4 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
6 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
7 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines