Dead Declared Old Man Found Alive: महाराष्ट्र के कोल्हापुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। चमत्कार होते हैं, सुना था लेकिन कोल्हापुर में लोगों ने आंखों से चमत्कार होते देखा। एक बुजुर्ग व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन जब एंबुलेंस में उसका शव लेकर परिजन जा रहे थे तो अचानक एंबुलेंस सड़क पर बने गड्ढे के ऊपर से गुजरी।
झटका लगते ही बुजुर्ग जिंदा हो गया, यह देखकर उसके परिजन डर गए और वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि जिसने पांडुरंग को मृत करार दिया, उन्हें भी कुछ लगा होगा, लेकिन वह जी उठे तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा। पांडुरंग अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और दवाई देकर घर भेज दिया गया है।
मरकर जिंदा हुए बुजुर्ग व्यक्ति का नाम पांडुरंग तात्या है, जिसे हार्ट अटैक आया था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने अंतिम संस्कार की तैयारी की और बुजुर्ग के शव को एंबुलेंस के जरिए घर लाया जाने लगा। बीच रास्ते में एंबुलेंस बड़े से गड्ढे से टकरा गई और अचानक बुजुर्ग पांडुरंग सांसें लेने लगे। उनके हाथों-पैरों की उंगलियों में हलचल होने लगी।
यह भी पढ़ें:अरे ये क्या! 2025 में उड़ी फ्लाइट 2024 में कैसे लैंड हो गई? पढ़ें टाइम ट्रैवल का चौंकाने वाला किस्सा
चक्कर आने से बेहोश होकर गिर गए थे पांडुरंग
65 वर्षीय पांडुरंग तात्या उल्पे के पोते रोहित रामाने ने बताया कि 15 दिन के इलाज के बाद वापस घर आए तो घरवालों ने उनका स्वागत किया। पांडुरंग कोल्हापुर के कस्बा बावड़ा इलाके में रहने वाले हैं और वे कहते हैं कि उनका पुनर्जन्म हुआ है और वह भी सिर्फ एक स्पीड ब्रेकर की वजह से हुआ है। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2024 की शाम को अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिरकर बेहोश हो गए। परिजन अस्पताल ले गए तो पता चला कि हार्ट अटैक आया है
प्राथमिक जांच में ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उनको अंतिम संस्कार के लिए घर ले जाने लगे। रास्ते में कस्बा बावड़ा क्षेत्र में ही एम्बुलेंस ने एक स्पीड ब्रेकर को टक्कर मार दी। झटका लगने से पांडुरंग तात्या को होश आने लगा। उनकी उंगलियों में हलचल होने लगी। उन्होंने आंखें खोल ली तो परिजन एक बार तो डर गए। फिर वे वापस अस्पताल लेकर गए और डॉक्टर ने चेकअप किया तो वह जिंदा हो गए। डॉक्टरों ने भी उन्हें बिल्कुल ठीक और स्वस्थ बता दिया।
यह भी पढ़ें:अलर्ट! 2000 के नोट पर बड़ा अपडेट, RBI ने 31 दिसंबर तक का डाटा किया शेयर
डॉक्टरों और परिजनों ने बताया चमत्कार
पांडुरंग की पत्नी बालाबाई उलपे ने बताया कि 16 दिसंबर को पांडुरंग तात्या उल्पे को दोपहर के समय अपने घर पर अस्वस्थता महसूस हुई। चक्कर आने के बाद दिल का दौरा पड़ने से वे बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए कोल्हापुर के गंगावेश स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 2-3 घंटे बाद पांडुरंग तात्या को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लेकिन जब एंबुलेंस में उन्हें होश आया तो परिजन उन्हें उसी एम्बुलेंस से कदमवाड़ी क्षेत्र के एक बड़े अस्पताल में ले गए और भर्ती कराया। यहां 15 दिन के इलाज के बाद पांडुरंग तात्या घर वापस जिंदा लौट आए हैं। जो भी हो, पांडुरंग विठ्ठल के भक्त पांडुरंग तात्या बचपन से ही वारकरी संप्रदाय के भक्त रहे हैं और भगवान विठ्ठल के भक्त हैं। भगवान विठ्ठल ने ही उन्हें नया जीवनदान दिया है।
यह भी पढ़ें:Tejasvi Surya की ‘दुल्हन’ Shivshri Skanda Prasad कौन? जिनके साथ 7 फेरे लेंगे BJP सांसद
संबंधित खबरें
रिहा होते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, कल सुबह कोर्ट में पेशी
31 mins ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
59 mins ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
2 hrs agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
3 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
3 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
3 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
4 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines