Tejasvi Surya, Shivshri Skanda Prasad

Tejasvi Surya की 'दुल्हन' Shivshri Skanda Prasad कौन? जिनके साथ 7 फेरे लेंगे BJP सांसद

Tejasvi Surya Shivshri Skanda Prasad Wedding: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी होने वाली दुल्हन कर्नाटक की मशहूर हस्ती है। हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, चर्चा है कि शादी की तारीख फाइनल हो गई है।

Tejasvi Surya Bride Shivshri Profile: भाजपा के युवा और चर्चित सांसद तेजस्वी सूर्या शादी करने जा रहे हैं। तेजस्वी बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद हैं और वे चेन्नई की मशहूर सिंगर और भारतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद से विवाह करेंगे। हालांकि अभी तेजस्वी सूर्या और उनके परिवार की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चा है कि शादी की तारीख 4 मार्च 2025 तय हुई है और शादी बेंगलुरु में होगी।

विज्ञापन

वहीं अगर उनकी होने वाली दुल्हन की बात की जाए तो शिवश्री दक्षिण भारत में काफी मशहूर हैं। वे कर्नाटक में गायिका हैं और फोक डांस भरतनाट्यम की कलाकार हैं। उन्होंने सास्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की हुई है। चेन्नई यूनिवर्सिटी से भरतनाट्यम में और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से संस्कृत में पोस्ट ग्रेजुएशन की हुई है। शिवश्री के यूट्यूब चैनल पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन

उन्होंने पोन्नियिन सेलवन- पार्ट 2 मूवी के कन्नड़ एडिशन में अपनी आवाज दी थी। सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्दी ही इस शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी करेंगे। इस शादी पर देखिए News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ