'नई जिंदगी देने के लिए शुक्रिया', कांग्रेस नेता को सैल्यूट, हजारों फीट ऊंचाई पर बचाई विदेशी की जान

Anjali Nimbalkar News: गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में एक विदेशी महिल यात्री की जान बचाई गई है. वह बेहोश हो गई थी, लेकिन कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉक्टर अंजलि निंबालकर ने उनकी जान बचा ली. अंजलि की इस जिंदादिली और दिलेरी के लिए न सिर्फ फ्लाइट में सवार यात्रियों ने उनकी पीठ थपथपाई, बल्कि महिला यात्री ने भी जान बचाने के लिए शुक्रिया कहा.

Doctor Anjali Nimbalkar

अंजलि ने महिला यात्री की जान CPR देकर बचाई.

Medical Emergency in Flight: हजारों फीट ऊंचाई पर फ्लाइट में विदेशी महिला यात्री अचानक बेहोश हो गई थी, जिसे कांग्रेस की पूर्व विधायक और डॉक्टर अंजलि निंबालकर ने CPR देकर बचाया. अगर वे समय पर उपचार नहीं करती तो महिला यात्री की मौत हो चुकी थी, लेकिन अंजलि ने स्थिति को संभाला और इंसानियत की मिसाल पेश की. अंजलि के इस निस्वार्थ कर्म के लिए न सिर्फ यात्रियों ने उसकी पीठ थपथपाई, बल्कि महिला यात्री ने भी नई जिंदगी देने के लिए आभार जताया.

विज्ञापन

फ्लाइट में बेहोश हो गई थी महिला

अंजलि गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सफर कर रही थी. अचानक पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी का ऐलान करते हुए फ्लाइट में किसी डॉक्टर के होने के बारे में पूछा. अंजलि ने क्रू को बुलाकर अपने बारे में बताया तो क्रू ने बताया कि फ्लाइट में 34 साल की विदेशी महिला जेनी भी सफर कर रही है, जो अचानक बेहोश हो गई है. अंजलि क्रू के साथ जेनी के पास गई और CPR दिया, जिससे जेनी होश में आ गई और क्रू मेंबर ने उसे ओरल इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यूशन पिलाया.

विज्ञापन

दूसरी बार फिर बेहोश हुई महिला

अंजलि ने बताया कि आधे घंटे बाद जेनी की तबियत फिर बिगड़ गई. उसे घबराहट हो रही थी और वह कांप रही थी तो अंजलि ने उसका हाथ पकड़कर ब्रीदिंग एक्सरसाइज कराई, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ. अंजलि पूरे सफर में जेनी के साथ बैठी रहीं. केबिन क्रू ने चीफ पायलट को मेडिकल इमरजेंसी के बारे में बताया और दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड कराई गई. रनवे पर एंबुलेंस पहले से मौजूद थी, जिसमें बिठाकर जेनी को अस्पताल ले जाया गया और इस तरह जेनी की जान बची.

विज्ञापन

जेनी ने किया अंजलि का धन्यवाद

अस्पताल जाने से पहले जेनी ने अंजलि का धन्यवाद किया और कहा कि नई जिंदगी देने के लिए शुक्रिया. जेनी ने बताया कि वह कैलिफोर्निया से है और अपनी बहन के साथ दिल्ली में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रही थी, लेकिन गोवा एयरपोर्ट से फ्लाइट टेकऑफ होते ही 10 मिनट बाद उसे घबराहट होने लगी. वह कांपने लगी और बेहोश होकर गिर गई. यह देखकर उसकी बहन भी घबरा गई थी, लेकिन अंजलि ने समय पर उपचार देकर उसकी जान बचा ली, नहीं तो वह मर सकती थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ