IndiGo Airlines विवाद में क्यों कूदे Sonu Sood? परेशान यात्रियों को किस वजह से दी नसीहत

IndiGo Airlines: इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसल होने और देरी के कारण पैसेंजर्स को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इंडिगो की फ्लाइट्स के कैंसल होने के कारण कई सवाल खड़े हो गए है. इंडिगो फ्लाइट्स क्राइसिस के बाद अभिनेता सोनू सूद इस मामले में कूद पड़े हैं. सोनू सूद ने इसको लेकर X अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है.

IndiGo Airlines

Photo Credit - Social Media

IndiGo Airlines: इंडिगो एयरलाइन में परिचालन संकट के कारण यात्रियों की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. बीते शुक्रवार, 5 दिसंबर, 2025 को करीब 400 से अधिक उड़ाने रद्द हुई. इसके कारण देश की सबसे बड़े घरेलू एयरलाइन इंडिगो सवालों के घेरे में है. यात्रियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों से यात्रियों और इंडिगो फ्लाइट के स्टाफ के झगड़े के वीडियो सामने आ रहे हैं. अब इस मुद्दे पर फिल्म निर्माता और अभिनेता सोनू सूद ने मैसेज दिया है. उन्होंने X अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है.

इंडिगो फ्लाइट्स कैंसल को लेकर जताई निराशा

सोनू सूद ने इंडिगो फ्लाइट्स के कैंसल होने को लेकर निराशा जताई है. उन्होंने कहा, फ्लाइट्स का कैंसल होना निराशाजनक है इससे लोगों को परेशानी हो रही है. सोनू सूद ने बताया कि, उनका खुद का परिवार ट्रैवल कर रहा था और उन्हें 4-5 घंटे इंतजार करना पड़ा. कई लोग शादी में नहीं पहुंच पाए और कई मीटिंग और इवेंट कैंसल हुए.

स्टाफ के समर्थन में आए सोनू सूद

सोनू सूद ने कहा कि, यह दुख की बात है लोग एयरपोर्ट पर स्टाफ के ऊपर चिल्ला रहे थे. आपको दुख होता है और आप अपना गुस्सा निकालते हैं लेकिन आप खुद को उनकी जगह पर रखें. वह लोग खुद बेबस और परेशान हैं. स्टाफ के लोग ऊपर से आने वाले मैसेज को आपके पास तक पहुंचाते हैं. स्टाफ के साथ लड़ाई-झगड़े होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था.

सोनू सूद ने की इंडिगो स्टाफ की तारीफ

यह स्टाफ वही लोग है जो हमेशा हम लोगों का ध्यान रखते हैं. इन लोगों के चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती है. यह हमारा कर्तव्य है कि, जब उनके ऊपर मुश्किल आई है तो उनका साथ दें. ये सभी परेशानी उनकी गलती के कारण नहीं बल्कि सिस्टम की गलती के कारण हुआ. आप लोग उनके ऊपर रिएक्ट न करें और गुस्सा कंट्रोल करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ