नई दिल्ली: CANADA में हाल ही में हुए खालिस्तान जनमत संग्रह पर भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने सख्त रवैया अपनाया है। MEA के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को इस बारे में मीडिया में बयान देते हुए कहा कनाडा में चरमपंथी और कट्टरपंथी तत्वों द्वारा आयोजित कार्यक्रम बेहद हास्यास्पद बात है। उन्होंने कहा यह मुद्दा कनाडा के प्राधिकारियों के साथ उठाया गया है। यह बेहद आपत्तिजनक बात है कि एक मित्र देश में राजनीति से प्रेरित ऐसे कार्यक्रम की अनुमति मिली।
अभी पढ़ें – Corona Update: देश में कोरोना के फिर बढ़े मामले, 24 घंटे में आए 5443 नए केस, 26 की गई जान
बता दें कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह का आयोजन किया गया था। आरोप है कि ब्रिटेन के बाद पंजाब में इस कार्यक्रम का आयोजन पंजाब को अलग देश बनाने के लिए किया गया था। जानकारी के मुताबिक भारत में प्रतिबंधित आतंकी संस्था सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा में 18 सितंबर को जनमत संग्रह का आयोजन किया। गुर पतवंत सिंह पन्नू इस आतंकी गुट के प्रमुख है। आरोप है कि पन्नू भारत विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें इस बात की जानकारी है कि आईटी कंपनियां थाईलैंड में नौकरी के बहाने भारतीय कामगारों की भर्ती कर म्यांमार ले जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमने कुछ लोगों को बचाया है। उन्होंने आगे भारतीय नागरिकों से अपील कि की नौकरी की पेशकश लेने से पहले सावधानी बरते और सभी तथ्यों को क्रॉसचेक करें।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
49 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines