S400 Missile System Explained: 400 km तक वार...भारत का ब्रह्मास्त्र, S-400 ने PAK के नापाक मंसूबों को कैसे किया ध्वस्त?

S400 Missile System Explained: ये मिसाइल महज 1 सेकंड में करीब 5 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखती है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का ऐसा कोई जहाज नहीं है जो एक सेकंड में 2 किलोमीटर से ज्यादा चल पाता हो। ये सिस्टम हर मौसम में काम कर सकता है।

S 400
विज्ञापन

S400 Missile System Explained: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में सैन्य संघर्ष जारी है। ऑपरेशन सिदूंर से बौखलाए पाकिस्तान ने देश के कई राज्यों को अपना निशाना बनाने की कोशिश की है। लेकिन भारतीय सेना के ब्रह्मास्त्र S-400 ने पाकिस्तान के इन नापाक मंसूबों ध्वस्त कर दिया? बताया जा रहा है कि S-400 ने पाकिस्तान के 500 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं। आइए जानते हैं इन ड्रोन को मिट्टी में मिलाने वाली S400 मिसाइल सिस्टम क्या है और ये कैसे काम करता है ?

2007 में रूस के बेड़े में शामिल हुआ था S-400 Air Defense System

जानकारी के अनुसार पहली बार रूस ने 2007 में अपनी सेना में S-400 मिसाइल को शामिल किया था। दरअसल, ये हवा से आने वाले किसी भी खतरे को मार गिराने की क्षमता रखता है। ये मिसाइल हवा में 600 किलोमीटर के दायरे में अपनी तरफ आने वाली किसी भी मिसाइल को पकड़ सकती है। ये मिसाइल 400 किलोमीटर के दूर से किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल, हेलिकॉप्टर, ड्रोन और किसी भी तरह के एरियल टारगेट को गिरा सकती है। भारत ने 2018 में रूस से 40000 करोड की लागत से पांच S-400 Air Defense मिसाइलों को खरीदा था।

विज्ञापन

किस तरह टारगेट हिट करता है S-400 Air Defense System

ये मिसाइल 400 किलोमीटर की रेंज में आगे और पीछे दोनों तरफ अपने टारगेट को हिट करता है। इस मिसाइल से जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात समेत अन्य संवेदनशील बॉर्डरों पर लगाया गया है। इस मिसाइल का सर्विलांस रडार अपने 600 किलोमीटर में आने वाले स्टेल्थ जहाज को भी पकड़ लेता है। बता दें ये ऐसे जहाज होते हैं जो स्टेल्थ प्रौद्योगिकी निर्माण तकनीकों का यूज कर बनाए जाते हैं जिससे इन्हें किसी रडार, कैमरा, सोनार और अन्य किसी तकनीक से नहीं पकड़ा जा सके।

विज्ञापन

80 टारगेट को एक साथ पकड़ लेता है S-400 Air Defense System

स्टेल्थ जहाज के अलावा ये सिस्टम देश की तरफ आने वाले 80 टारगेट को एक साथ पकड़कर खत्म कर सकता है। सिस्टम में लगा रडार 600 किलोमीटर तक दुश्मन के ड्रोन और मिसाइल की जानकारी अपने साथ लगे फायर कंट्रोल रडार को देता है, फिर ये दूसरे टारगेट की निगरानी करने लगता है। फायर कंट्रोल रडार उससे जुड़ी मिसाइल को पकड़ में आए ड्रोन या मिसाइल को मारने का आदेश देता है। मिसाइल पर कमांड पोस्ट ट्रक से नजर रख जाती है। बता दें एक बार में दो मिसाइल टारगेट को हिट करने के लिए निकलती हैं। अगर मिसाइल टारगेट को मिस करती हैं तो ये दोबारा से टारगेट के लिए निकलती हैं। ये पूरा सिस्टम ट्रक में लगा होता है, एक ट्रक के ऊपर रिसीवर रडार, दूसरे पर फायर कंट्रोल रडार और अन्य पर मिसाइल लगी होती हैं। कमांड पोस्ट का एक ट्रक अलग होता है।

विज्ञापन

1 सेकंड में 5 किलोमीटर तक चलता है S-400 Air Defense System

ये सिस्टम एक सेकंड में करीब 5 किलोमीटर तक चलता है। एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का ऐसा कोई जहाज नहीं है जो एक सेकंड में 2 किलोमीटर से ज्यादा चल पाता हो। बताया जाता है कि कोई तेज जहाज भी एक सेकंड में एक किलोमीटर तक ही जा सकता है। खास बात ये है कि ये सिस्टम हर मौसम में काम कर सकता है, धूप, पानी और अन्य किसी प्राकृतिक नुकसान से बचाने के लिए इसमें ट्यूब की तरह दिखने वाली कैनिस्टर होती हैं।

What Is S-400- एक लॉन्चर में होती हैं चार मिसाइल ट्यूब

जिस ट्रक से मिसाइल निकलते हैं उस पर लॉन्चर लगा रहता है। एक लॉन्चर में चार मिसाइल ट्यूब होती हैं। चार लॉन्चर को मिलाकर एक बैटरी कहा जाता है, इसी को एक रेजिमेंट कहते हैं। हर एक रेजिमेंट में कुल दो बैटरी होती हैं। हर बैटरी में चार लॉन्चर होते हैं। हर एक लॉन्चर में चार मिसाइल होती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ