नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अपने आधिकारिक पेज पर आईटी से जुड़े युवाओं को निशाना बनाने वाले फर्जी जॉब रैकेट को लेकर एक एडवाइजरी जारी की। भारतीयों को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या अन्य स्रोतों के माध्यम से जारी किए जा रहे ऐसे फर्जी नौकरी प्रस्तावों में न फंसें। कुछ दिनों पहले म्यांमार में फंसे भारतीयों का एक वीडियो सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में उदाहरण दिया गया है और कहा गया कि कॉल सेंटर घोटाले और क्रिप्टो-मुद्रा धोखाधड़ी में शामिल संदिग्ध आईटी फर्मों की ओर से भारतीय युवाओं को लुभावने ऑफर दिए जा रहे हैं। भारतीय युवाओं को थाईलैंड में आर्षक ऑफर पर बुलाने के लिए रैकेट सक्रिय है।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’ पर पूछे गए सवाल से ओवैसी ने किया किनारा, बोले- मुझे इससे क्या लेना-देना है?
विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में कहा कि आईटी ट्रेंड भारतीय युवाओं को रैकेट की ओर से टार्गेट किया जा रहा है। ये भी कहा गया है कि ये सोशल मीडिया पर विज्ञापन देते हैं। इसके बाद दुबई और भारत स्थित एजेंटों के माध्यम से थाईलैंड में नौकरियों के नाम पर ठगा जा रहा है।
अभी पढ़ें – मायावती बोलीं-समाजवादी पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ा विरोध देने में रही विफल
कंपनियों और भर्ती एजेंटों का करें वेरिफिकेशन
विदेश मंत्रालय की सलाह में आगे कहा गया है कि पीड़ितों को कथित तौर पर अवैध रूप से म्यांमार ले जाया जाता है और कठोर परिस्थितियों में काम करने के लिए बंदी बना लिया जाता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जॉब के लिए वीजा पर यात्रा से पहले भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफर देने वाली कंपनियों का वैरिफिकेशन करें और किसी भी नौकरी की पेशकश करने से पहले भर्ती एजेंटों के बारे में भी जांच पड़ताल करें।
विदेश मंत्रालय को मिला था वीडियो
बता दें कि हाल ही में भारतीयों को बंदी बनाकर अवैध काम करने के लिए मजबूर करने का एक वीडियो विदेश मंत्रालय में आया था। तमिलनाडु के युवाओं की ओर से भेजे गए इस वीडियो में एक भारतीय ने कहा है कि हम वे लोग हैं जो थाईलैंड में फंसे हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मामले में विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप की मांग की थी। इसके बाद से अब तक 30 भारतीयों को फर्जी जॉब मामले में फंसने से बचाया जा चुका है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
17 mins agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
2 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
3 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
3 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
5 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
17 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines