बहुजन समाज पार्टी में लगातार उथल-पुथल जारी है. पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ये साफ कर दिया है कि वो अपने भाई आनंद कुमार के बेटों को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपने वालीं. खबरें ये भी है कि वक्त आने पर मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी के काम में लगा सकती हैं. खास बात ये है कि दीपिका ने अभी तक राजनीति में कदम नहीं रखा है. वो अभी लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं. मायावती ने ये भी साफ किया है कि बीएसपी सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहेगी.
ये भी पढ़ें: ‘आकाश आनंद को लेकर आओगे तो ले लेंगे’, अखिलेश यादव ने दिया मीडिया के सवाल का मजेदार जवाब
कौन हैं दीपिका आनंद?
दीपिका आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की बेटी हैं. आनंद कुमार BSP के साथ लंबे वक्त से जुड़े हैं. उन्होंने सालों तक पार्टी की सेवा की है. अब चर्चा ये है कि उनकी बेटी दीपिका आनंद को मायावती अपना उत्तराधिकारी चुन सकती हैं. दरअसल, दीपिका आनंद को कभी किसी राजनीतिक प्रोग्राम में नहीं देखा गया, इसलिए उनका नाम कभी चर्चा में भी नहीं आया. लेकिन हाल ही में मायावती के एक बयान ने दीपिका आनंद को सुर्खियों में ला दिया. मायावती ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो आनंद कुमार अपनी जिम्मेदारी को संभालने के लिए दीपिका की मदद ले सकते हैं और अगर वो अपने आप को साबित करने में कामयाब रही तो उन्हें BSP में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.
आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व
मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताते हुए पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियों से दूर कर दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश को अभी राजनीति के लिए और तैयार होने की जरूरत है. बुआ के फैसले के बाद अब फिलहाल आकाश आनंद सिर्फ BSP में छोटे-मोटे काम ही करेंगे. मायावती ने कहा कि बीएसपी कांशीराम के सिद्धांतों पर चलती है और वो हमेशा से अपने परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने या संगठन में कोई बड़ा पद देने के खिलाफ थे. मायावती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दल बीएसपी को टारगेट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘ससुर अशोक सिद्धार्थ संन्यास लें तभी आकाश आनंद की BSP में वापसी’, मायावती की दो टूक
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
58 mins agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
1 hr agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
2 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
2 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
3 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
5 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
5 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
7 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines