हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मायावती का भतीजी दीपिका से भी किनारा, ईशान को मौके के साथ दी चेतावनी, आकाश को कर चुकी पार्टी से बाहर

MAYAWATI

विज्ञापन
चुनाव के मद्देनजर मायावती आए दिन अपनी पार्टी को लेकर अहम फैसले ले रही हैं. (Credit-ANI/X( Er.Sanjay Kumar/Dinesh Purohit)

बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी में अब एक और फेरबदल किया है. अब उन्होंने अपनी भतीजी दीपिका आनंद से भी किनारा कर लिया है और भतीजे ईशान आनंद को मौका दिया है. जबकि पहले उन्होंने ईशन को बसपा से दूर रखने की बात की थी. लेकिन अब उन्होंने कहा है कि ईशान को एक मौका दिया जा सकता है, लेकिन उसे कुछ शर्तें माननी होंगी. दीपिका को पार्टी में नहीं ले सकते, क्योंकि शादी के बाद आकाश आनंद का रवैया बदल गया था तो दीपिका के साथ तो कई दूसरी बंदिशें भी साथ होंगी, इसलिए चुनावी सीजन में कोई रिस्क नहीं ले सकते.

ईशान आनंद को चेतावनी के साथ देंगी मौका

मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर आज लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने लिखा कि वे दीपिका आनंद को भी अपनी पार्टी से दूर रखेंगी, क्योंकि आशंका है कि शादी के बाद दीपिका का हाल भी आकाश जैसा हो सकता है. ईशान को मौका दूंगी, लेकिन उसके लिए चेतावनी भी है कि अगर उसने पार्टी विरोध काम किया तो बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. इसके बाद भविष्य में कभी आनंद कुमार के परिवार को पार्टी में छोटी-बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी. बल्कि किसी दलित नेता को मौका दिया जाएगा और मिशनरी एवं वफादार कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

लोगों को राजनीति में कामयाबी का मंत्र बताया

मायावती ने एक्स पोस्ट में लोगों से अपील की कि राजनीति में कामयाब होना चाहते है, समाज या देश के लिए कुछ करना चाहते है तो भाई-बहनों और नजदीकी रिश्ते-नातों से ऊपर उठकर ईमानदारी और निष्ठा से काम करें. क्योंकि आज मेरे सामने दुविधा यह है कि मैं अपने भाई आनंद कुमार के बच्चों में से किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाऊं या न बनाऊं. तमाम दुविधाओं के बाद विचारों को विराम देते हुए फैसला लिया है कि ईशान को एक और आखिरी मौका दूंगी. अगर वह भी आकाश की राह पर चलेगा तो बहुजन समाज पार्टी के लिए आनंद कुमार के परिवार के रास्ते बंद हो जाएंगे.

विज्ञापन

आकाश आनंद BSP से बाहर, ससुर ने लिया संन्यास; मायावती बोलीं- देर आये दुरुस्त आये

आकाश आनंद को पार्टी से निकाल चुकीं मायावती

बता दें कि मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल करके उन्हें नेशनल को-ऑर्डिनेटर बनाया. लेकिन अचानक उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद उनके साथ ईशान आनंद नजर आने लगे तो अटकलें लगीं कि मायावती अब अपने दूसरी भतीजे ईशान को पार्टी में जिम्मेदारी सौंपेंगी, लेकिन इससे पहले ही दीपिका की एंट्री हो गई और उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी माना जाने लगा, लेकिन अब मायावती ने दीपिका से किनारा करके ईशान को मौका देने का ऐलान किया और उन्हें जिम्मेदारी सौंपने से पहले बड़ी चेतावनी भी दे दी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola