Maulana Tauqeer Raza Controversial Statement: इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष ओर इस्लामिक धर्मगुरू मौलाना तौेकीर रजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। मौलाना तौकीर रजा ने जयपुर में मुस्लिमों को एकजुट होकर दिल्ली का घेराव करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा जिस दिन हम लोग सड़कों पर उतर आएंगे, तो तुम्हारी रूह कांप जाएगी। अगर कुछ होगा तो उसके लिए वे ही जिम्मेदार होंगे।
रजा ने कहा हुकूमत हमेशा बेईमान रही, लेकिन आज की सबसे ज्यादा बेईमान है। आप पर हम पर नजर रखते हैं, लेकिन मंदिरों में प्रसाद के तौर पर चढ़ाई जाने वाली गाय की चर्बी पर नजर नहीं डालते। उन्होंने कहा किसी के बाप की ताकत नहीं, कि हमारी संपत्ति पर कब्जा कर सके। हमारी तादाद छिपाते हो, जिस दिन सड़कों पर आ गए तो तुम्हारा रूह कांप जाएगी।
नौजवान बुजदिल नहीं
मौलाना ने कहा कि हम पहले तिरंगा लेकर आएंगे, अगर नहीं मानेंगे तो उसके बाद जो होगा वो उनकी जिम्मेदारी होगी। हमारे नौजवान बुजदिल नहीं है। हमने अपने नौजवानों को कंट्रोल करके रखा है, तुम्हारे बस में नहीं उन्हें रोक पान। संसद का सत्र शुरू होने वाला है? अगर आप लोग ध्यान देंगे, अगर आपको ताकत दिखानी है, तो इसको लेकर कानून बनवाना पड़ेगा। अगर आपको बात मनवानी है तो दिल्ली आना होगा।
तौकीर रजा ने कहा कि सरकार बेईमान है, कुरान और अल्लाह का अपमान करती है। अगर आपको वास्तव में दर्द महसूस होता है और आप ईमानदार है तो मेरी गुजारिश है कि दिल्ली आएं। किसी में वो ताकत नहीं है कि हमारी संपत्ति पर कब्जा कर ले।
ये भी पढ़ेंः Assembly Election 2024: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव पर नया सर्वे, किस पार्टी को कितनी सीटें?
सरकार बेईमान है
तौकीर रजा ने कहा कि सरकार बेईमान है, कुरान और अल्लाह का अपमान करती है। अगर आपको वास्तव में दर्द महसूस होता है और आप ईमानदार है तो मेरी गुजारिश है कि दिल्ली आएं। किसी में वो ताकत नहीं है कि हमारी संपत्ति पर कब्जा कर ले।
मौलाना तौकीर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया था कि अगर नबी शान की गुस्ताखी की गई तो इस बार धरना प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि देश जाम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election: 16 बागी निकालने से कांग्रेस पर क्या असर? वोटिंग से पहले पार्टी का एक्शन
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines