---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Assembly Election 2024: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव पर नया सर्वे, किस पार्टी को कितनी सीटें?

New Opinion Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग से पहले ताजा सर्वे सामने आया है। झारखंड में पहले चरण में 38 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे थम जाएगा। आइये सर्वे में जानते है किस गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं?

---विज्ञापन---

New Opinion Poll on Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। दोनों राज्यों में मुकाबला इंडिया और एनडीए के बीच हैं। झारखंड में पहले चरण की 38 सीटों के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे तक थम जाएगा। वहीं महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 सीटों के लिए वोटिंग होगी। महाराष्ट्र में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर सीधा मुकाबला है। इस बीच चुनावी सर्वे भी लगातार सामने आ रहे हैं। आईएएनएस-मार्टजाइज के ताजा सर्वे में भी चौंकाने वाले नतीजे सामने आ रहे हैं।

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर हुए सर्वे में महायुति को 145-165 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि एमवीए को 106-126 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रदेश में बीजेपी, शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार महायुति का हिस्सा है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना उद्धव गुट और एनसीपी शरद पवार एमवीए का हिस्सा है। ऐसे में दोनों गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है।

---विज्ञापन---

बीजेपी प्रदेश में 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 16 सीटें ऐसी है, जहां पर उम्मीदवार बीजेपी का है, लेकिन चुनाव चिन्ह शिंदे की पार्टी का है। एनसीपी अजित पवार 53 सीटों पर और शिवसेना शिंदे 80 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

ये भी पढ़ेंः Maharashtra Election: 16 बागी निकालने से कांग्रेस पर क्या असर? वोटिंग से पहले पार्टी का एक्शन

---विज्ञापन---

झारखंड में किसको-कितनी सीटें?

वहीं सर्वे के अनुसार झारखंड की 81 सीटों में से बीजेपी और आजसू को 45-50 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को 18-25 सीटें मिलने का अनुमान है। प्रदेश में इंडिया और एनडीए गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। एनडीए में बीजेपी और आजसू के अलावा जेडीयू और लोजपा को भी इस बार बीजेपी ने सीटें दी हैं। पार्टी प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। जबकि आजसू 10 सीटों पर, जेडीयू 2 और लोजपा 1 सीट पर चुनाव मैदान में हैं।

---विज्ञापन---

वहीं इंडिया में आरजेडी, झामुमो और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। झारखंड में दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण में 38 सीटों पर 13 नंवबर को वोटिंग होनी हैं, जबकि दूसरे चरण में 43 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है।

ये भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र में BJP के संकल्प पत्र से कितनी अलग कांग्रेस की 5 गारंटियां, पढ़ें MVA के घोषणा पत्र की बड़ी बातें

---विज्ञापन---
First published on: Nov 11, 2024 08:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola