Mathura Shri Krishna Janmabhoomi Controversy: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट मस्जिद पक्ष की याचिका पर अब जनवरी 2025 में सुनवाई करेगा। दरअसल, शीर्ष अदालत में इलाहाबाद हाई कोर्ट की सिंगल बेंच द्वारा मथुरा शाही मस्जिद के अधिकार को लेकर दाखिल याचिकाओं को सुनवाई योग्य मानने के फैसले को चुनौती दी गई थी।
सुनवाई के दौरान हिन्दू पक्ष की तरफ से वकील विष्णु शंकर जैन ने इस याचिका को हाई कोर्ट की डबल बेंच मे सुनवाई के लिए भेजे जाने की मांग की। विष्णु शंकर जैन ने कहा कि सिविल मामले मे सिंगल बेंच के आदेश को डबल बेंच मे चुनौती दी जानी चाहिए और डबल बेंच का आदेश सुप्रीम कोर्ट के सामने चुनौती दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Noida की इन 12 इमारतों पर लटकी अथॉरिटी की ‘तलवार’, हो सकती है तोड़फोड़ की कार्रवाई
क्या है पूरा मामला
बता दें बीते 1 अगस्त 2024 को इलाहाबाद हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने मथुरा शाही मस्जिद के अधिकार को लेकर दाखिल सभी 15 याचिकाओं को सुनवाई योग्य (मेंटेनेबल) माना था। जानकारी के अनुसार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद के बीच विवाद है। ये विवाद करीब 13.37 एकड़ जमीन को लेकर है। बता दें यहां करीब 11 एकड़ पर मंदिर है और 2.37 एकड़ जमीन पर मस्जिद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मस्जिद का निर्माण औरंगजेब ने 1669-70 में करवाया था।
सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगा हलफनामा
इस मामले की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान डबल बेंच ने दोनों पक्षों की ओर से दायर मुकदमों की मेन्टेनबिल्टी पर अपनी लिखित दलीलें जमा करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार पेश मामले में मुस्लिम पक्ष ने अपनी याचिका में प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट का हवाला दिया है।
ये भी पढ़ें: मुख्य सचिव और DGP ने ग्रेटर नोएडा में की हाइलेवल मीटिंग, बोले- लिस्ट तैयार करें…हर एक समस्या का होगा समाधान
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
25 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines