कौन हैं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य? महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में दर्ज हुआ केस, पहले भी रह चुके हैं विवादों में

Aniruddhacharya: अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज हुआ है वह अब मुश्किलों में आ गए हैं. चलिए जानते हैं कि, अनिरुद्धाचार्य कौन हैं?

Aniruddhacharya

Photo Credit- News24GFX

Aniruddhacharya: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य मुश्किलों में फंस गए हैं. उनके खिलाफ भारत हिंदू महासभा, आगरा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी इसे सीजेएम उत्सव राज गौरव की अदालत ने स्वीकार किया है. प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब कथावाचक को कोर्ट में जवाब देना होगा. इस मामले की अगली सुनवाई 1 जनवरी 2026 को होगी. चलिए जानते हैं कि, महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य कौन हैं और यह पूरा मामला क्या है?

कौन हैं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य?

अनिरुद्धाचार्य के बचपन का नाम अनिरुद्ध राम तिवारी है. अनिरुद्धाचार्य मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रिंवाझा गांव के रहने वाले हैं. उनका जन्म 27 सितंबर 1989 को हुआ था. उनके पिता का नाम राम नरेश तिवारी जो मंदिर के पुजारी थे. अनिरुद्धाचार्य की माता छाया बाई है. वह अपनी स्कूली शिक्षा पूरी होने से पहले ही वृंदावन आ गए थे. अनिरुद्धाचार्य ने वृंदावन में वेद, पुराण और शास्त्रों की पढ़ाई की. वह वर्तमान में वृंदावन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. अनिरुद्राचार्य वृंदावन में गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक हैं. आश्रम में वृद्धों की देखभाल, भोजन वितरण और पशु कल्याण जैसे सामाजिक कार्य करते हैं.

अनिरुद्धाचार्य वर्तमान के प्रसिद्ध संतों और कथावाचकों में से एक हैं. वह भागवत कथा और धार्मिक प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं. कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की पत्नी का नाम आरती तिवारी है. उनके दो बेटे हैं. अनिरुद्धाचार्य की पत्नी भजन गायिका है जो अनिरुद्धाचार्य का आध्यात्मिक कार्यों में साथ देती हैं. वह उनके सामाजिक कार्य में उनके साथ रहती हैं. अनीरुद्धाचार्य महाराज की पत्‍नी को भक्त गुरु मां कहते हैं.

कई बार विवादों में आ चुके हैं कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य इससे पहले भी कई बार विवादों और चर्चाओं में आ चुके हैं. वह कई मामलों में सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन चुके हैं. उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया को रामायण से जोड़ते हुए अस्त्रालय बताया था इसको लेकर उनका मजाक बना था. इसके अलाबा बिस्किट को विष की किट कहा था. हालांकि इस मामले में उन्होंने बिस्किट के तेल, मैदा और चीनी को नुकसान वाला बताया था. वह लिव इन रिलेशनशिप पर टिप्पणी करने को लेकर विवादों में आए थे. अनिरुद्धाचार्य ने एक पॉडकास्ट में संविधान और गीता में से गीता को चुनने की बात कही थी इसको लेकर भी वह विवादों में आए थे.

क्या है महिलाओं पर टिप्पणी का पूरा मामला?

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर कोर्ट में केस का पूरा मामला महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है. इस विवाद की वजह से वह मुश्किलों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बेटियों को लेकर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे. उन्होंने कहा था कि, आजकल बेटियों की शादी 25 साल की उम्र में होती है. तब तक वो कई जगह मुंह मार चुकी होती हैं. इस बयान को लेकर व्यापक विरोध हुआ और अब इस मामले में केस दर्ज हो चुका है.

लोगों ने इस विवादित टिप्पणी को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ माना और इसको लेकर आपत्ति जताई. इस विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने सफाई दी थी कि, वह महिलाओं का सम्मान करते हैं और उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. अब इस मामले ने कानूूनी रूप ले लिया है और अदालत इस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी. जनवरी 2026 में इस मामले अगली सुनाई होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ