जम्मू-कश्मीर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 मोस्ट वॉन्टेड अलगाववादी नेता गिरफ्तार, लगे थे ये गंभीर आरोप

पूर्व टॉप आतंकवादी कमांडर जावेद अहमद मीर और अलगाववादी नेता शकील बख्शी को 1996 के मामले में गिरफ्तार किया गया. आतंकवादी से अलगाववादी बना जावेद, यासीन मलिक का करीबी रहा है. क्या है पूरा मामला, पढ़िए इस रिपोर्ट में…

POLICE

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में पूर्व आतंकवादी कमांडर से अलगाववादी नेता बने जावेद अहमद मीर और शकील बक्शी को 1996 के एक पुराने केस में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शेरगरी दंगा, पथराव और अवैध गतिविधियों से जुड़े कई आरोपों में मॉस्ट वॉन्टेड थे. उनके खिलाफ शेरगरी पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज थे. जानकारी के मुताबिक जावेद मीर और शकील बख्शी साल 1996 में उस जुलूस का हिस्सा थे जिसमें मारे गए आतंकवादी हिलाल अहमद बेग के अंतिम यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी.

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, जब हिलाल अहमद के शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था तो नाज क्रॉसिंग के पास उसके जनाजे में शामिल भीड़ हिंसक हो गई. जुलूस में शामिल आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां भी चलाई, गनीमत ये रही कि फायरिंग के दौरान किसी की मौत नहीं हुई. इस मामले में सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल गनी लोन, शकील अहमद बख्शी, मोहम्मद याकबू वकील, जावेद अहमद मीर,अब्दुल गनी लोन, शब्बीर शाह और नईम अहमद खान को नामजद किया गया है. इनमें सैयद अली शाह गिलानी, याकूब वकील और अब्दुल गनी लोन की मौत हो चुकी है जबकि शब्बीर शाह और नईम खान टेरर फंडिंग के आरोप मं तिहाड़ जेल में बंद हैं. जावोद मीर और शकील बक्शी को फिलहाल शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है, पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

टॉप आतंकवादी था जावेद मीर

जावेद अहमद मीर उर्फ जावेद नलका प्रतिबंधित जम्मू और कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) से जुड़ा एक बड़ा आतंकवादी था, अतीत में ये ग्रुप आतंकवादी गतिविधियों और अलगाववादी राजनीति में शामिल था. जावेद मीर 90 के दशक में JKLF के टॉप आतंकवादी कमांडरों में से एक था और उसे JKLF प्रमुख यासीन मलिक के सबसे करीबी लोगों में से एक माना जाता था.

कैसे पकड़ा गया शकील बख्शी?

शकील बख्शी कश्मीर के सबसे पुराने और कट्टरपंथी अलगाववादी नेताओं में से एक है. जानकारी के मुताबिक शकील बख्शी ने 8 दिसंबर NIA अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालत श्रीनगर में खुद सरेंडर किया. लेकिन पुलिस ये दावा कर रही है कि उसे लोअर कोर्ट बेमिना परिसर के पास से पकड़ा गया है. शकील बख्शी ऑल पार्टी हुर्रियत कान्फ्रेंस के साथ भी जुड़ा रहा है, लेकिन कुछ मतभेदों के चलते उन्होंने खुद को हुर्रियत से अलग कर लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ