हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Arunachal Pradesh: अरुणाचल के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर राख

विज्ञापन

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने बाजार में मंगलवार को आग लगने से कम से कम 700 दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस ने कहा कि आज सुबह ईटानगर के पास नाहरलगुन डेली मार्केट में भीषण आग में लगभग 700 दुकानें जलकर राख हो गईं।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि ये बाजार राज्य का सबसे पुराना बाजार है जो राजधानी ईटानगर से लगभग 14 किमी दूर फायर स्टेशन और नाहरलागुन पुलिस स्टेशन के पास स्थित है।

अभी पढ़ें – PM Modi Diwali 2022: कारगिल में पीएम मोदी, जवानों के साथ मना रहे हैं दिवाली

 

पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि दिवाली के लिए जलाए गए पटाखों या दीयों के कारण आग लगी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना की जानकारी के तुरंत बाद दमकल कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बताया कि चूंकि दुकानें बांस और लकड़ी से बनी थीं और बाजार में सूखे सामानों की भरमार थी, इसलिए आग तेजी से फैल गई।

आग से गैस सिलेंडर के फटने की भी खबर

बताया जा रहा है कि आग से एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया जिससे दुकानदार घबरा गए। पुलिस ने कहा कि तीन दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है, फिलहाल, करोड़ों रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (राजधानी) जिमी चिराम ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता दमकल विभाग द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे बगल के दमकल केंद्र पहुंचे लेकिन कोई कर्मी नहीं मिला। इसके अलावा, जब दमकल कर्मी पहुंचे, तो दमकल गाड़ियों में पानी नहीं था।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि इंजन को फिर से भरने के लिए, कर्मियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी, और वे सुबह 5 बजे के आसपास ही पानी लेकर वापस आ सके, जिससे अधिकांश बाजार पहले ही जल चुका था। नाहरलगुन बाजार कल्याण समिति के अध्यक्ष किपा नाई ने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफलता के लिए उन सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए।

अभी पढ़ें – वडोदरा में पटाखा जलाने को लेकर दो गुटों के बीच बवाल, उपद्रवियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम फेंका; 17 गिरफ्तार

दुकानदारों से बात करने के बाद, अरुणाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसीसी एंड आई) के अध्यक्ष तार नचुंग ने मांग की कि ड्यूटी पर सभी अग्निशमन कर्मियों को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया जाए। उन्होंने सवाल किया कि अगर राजधानी के बीचों-बीच यही हाल है तो जिलों के क्या हाल होंगे।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें