Martyrs Day: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा उपराष्ट्रपति धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को याद किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं बापू को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं और उनके गहन विचारों को याद करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए हैं। उनके बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा और एक विकसित देश के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता रहेगा।
और पढ़िए – ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को राज्यपाल और CM ने दी श्रद्धांजलि, आज होगा अंतिम संस्कार
केंद्रीय गृह मंत्री ने भी महात्मा गांधी को किया याद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा देने वाले महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। स्वच्छता, स्वदेशी और स्वावलंबन के विचारों को अपनाना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महात्मा गांधी को किया याद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि में महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि विश्व शांति के लिए उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करता हूं और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। विश्व शांति और भारत की प्रगति के लिए उनके द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी बहुत प्रासंगिक है। उनकी प्रेरणा से ही एक नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- कोटि-कोटि नमन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से शांति और मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। सत्य और अहिंसा के माध्यम से शांति और मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मैं कोटि-कोटि नमन करता हूं।
बता दें कि महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। आज ही शहीद दिवस (Martyrs Day) भी मनाया जाता है। देश में हर साल 30 जनवरी को उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना बलिदान दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
41 mins agoLIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
2 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
2 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
10 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
11 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
11 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
11 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
12 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines