Mansukh Mandaviya: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया आज दोपहर तीन बजे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर वर्चुअल बैठक करेंगे। बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना की स्थिति और तैयारियों को लेकर एक बैठक की थी।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने जीनोम सिक्वेंसिंग और टेस्टिंग में वृद्धि पर ध्यान देने के साथ मजबूत निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कुछ देशों में COVID-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए की गई।
राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी की है बैठक
पीएम मोदी ने देश में कोरोना की स्थिति, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे, रसद की तैयारियों और देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट के बारे में और उससे स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि पिछले दो दिनों में देश भर के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में Covid19 की तैयारियों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें की हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आम लोगों को सरकार की तैयारियों के बारे में आश्वासन दिया और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 ओमिक्रॉन सब-वेरिएंट BF.7 का एक भी मामला नहीं है।
केजरीवाल बोले- हम तैयार, चिंता की कोई बात नहीं
COVID-19 समीक्षा बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “चीन और कई अन्य देशों में COVID-19 मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में BF.7 वैरिएंट का एक भी मामला नहीं है, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य विभाग शहर में रिपोर्ट किए जा रहे सभी पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में XBB वैरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली में सात अलग-अलग जगहों से जुटाए गए नमूनों में भी BF.7 वैरिएंट का एक भी मरीज नहीं मिला है। दिल्ली में बताए जा रहे 92 प्रतिशत मामले XBB वैरिएंट या इसके उप-प्रकार से संबंधित हैं।
फेस मास्क के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “हम केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। जब वे आदेश देंगे, हम इसे लागू करेंगे।”
चार राज्यों में मिले हैं BF.7 वैरिएंट के मरीज
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और संयुक्त राज्य अमेरिका में कोविड मामलों में खतरनाक उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BF.7 है। इस वैरिएंट के मरीज चार राज्यों में मिल चुके हैं।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
7 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
9 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
15 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
16 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines