---विज्ञापन---

देश angle-right

मनोज कुमार के निधन पर क्या बोले PM मोदी? जानें किस-किस हस्ती ने किया ट्वीट?

बॉलीवुड की मशहूर हस्ती मनोज कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

---विज्ञापन---

मशहूर एक्टर मनोज कुमार अब हमारे बीच में नहीं रहे। बीती रात मुंबई के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई नम आंखों के साथ मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सत्ता के गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर कोई उनकी अंतिम विदाई पर दुखी है। मनोज कुमार के निधन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की बाढ़ आ गई है। राजनेताओं समेत कई मशहूर हस्तियों ने मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दी है।

कल होगा अंतिम संस्कार

मनोज कुमार के बेटे कुनाल गोस्वामी ने मनोज कुमार के निधन पर बात करते हुए कहा कि वो काफी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका अंतिम संस्कार कर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

PM मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मनोज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मनोज कुमार के निधन से बहुत दुखी हूं। वो भारतीय सिनेमा के आइकन थे, उनकी देशभक्ति फिल्मों में भी बखूबी झलकती थी। उनको हमेशा याद रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

अशोक पंडित ने जताया दुख

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी मनोज कुमार के निधन पर शोक जाहिर किया है। उनका कहना है कि सुबह 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री दुखी है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भाई ने जताया दुख

मनोज कुमार के कजन ब्रदर मनीष आर गोस्वामी भी भाई को अंतिम विदाई देने के लिए उनके आवास पहुंचे हैं। मनीष आर ने कहा कि मनोज के साथ देशभक्ति पर आधारित फिल्मों के दौर का भी अंत हो गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- मनोज कुमार का आखिरी इंटरव्यू, एक्टर अक्षय कुमार को लेकर दिया था बड़ा बयान

First published on: Apr 04, 2025 09:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola