मनोज कुमार का आखिरी इंटरव्यू, एक्टर अक्षय कुमार को लेकर दिया था बड़ा बयान

मनोज कुमार के निधन के बाद उनका आखिरी इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी उत्तराधिकारी के बारे में बात की। उन्होंने एक एक्टर को अपना उत्तराधिकारी बताया। आइए जानते हैं कि मनोज कुमार के अनुसार, उनके जैसे किरदार बॉलीवुड मूवीज में कौन निभा सकता है?

Manoj Kumar

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस बीच आज उनका आखिरी इंटरव्यू भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक्टर अक्षय कुमार को लेकर बड़ी बात कही थी। वे बड़े पर्दे पर देशभक्ति का जज्बा दिखाने के लिए अपना उत्तराधिकारी अक्षय कुमार को मानते थे। उन्होंने इंटरव्यू में फिल्मों में देशभक्ति से ओत-प्रोत भूमिकाएं निभाने के लिए अक्षय कुमार की प्रशंसा की थी और उन्हें स्क्रीन पर देशभक्ति से भरे किरदार निभाने वाला अपना आदर्श उत्तराधिकारी बताया था।

विज्ञापन

उन्होंने भारतीयों की भावनाओं और मूल्यों का जश्न मनाने वाली फिल्मों में उनके काम की सराहना की थी। उन्होंने अक्षय कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा था कि मैंने हमेशा से ही अक्षय कुमार को स्क्रीन पर देशभक्ति दिखाने के मामले में अपना उत्तराधिकारी माना है। मुझे उपकार, पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में अपनी विरासत के लिए ‘भारत कुमार’ की उपाधि मिली थी और आगे इस उपाधि के हकदार अक्षय कुमार बन सकते हैं।

विज्ञापन

मनोज कुमार को उपकार के लिए मिला था पहला अवार्ड

मनोज कुमार ने इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों में देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को दर्शाया है। उन्होंने खास तौर पर नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार द्वारा ‘प्रीत जहां की रीत सदा’ के एक सीन को फिर से पेश करने की सराहना भी की और कहा कि देश-प्रेम से ओत-प्रोत भारतीय की भूमिका निभाने के मामले में अक्ष्य कुमार जैसा कोई नहीं है। बता दें कि अक्षय कुमार ने ऐसा ही एक किरदार अपनी फिल्म स्काई फोर्स में निभाया है, जो देशभक्ति की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन

मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म देशभक्ति और भावनात्मक गहराइयों का संतुलन है। बता दें कि मनोज कुमार की फिल्में उपकार, पूरब-पश्चिम, क्रांति, रोटी-कपड़ा और मकान देशभक्ति पर आधारित फिल्में रहीं, जो काफी मशहूर हुईं। मनोज कुमार को उनकी फिल्मों के लिए 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला अवार्ड साल 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उनके शानदार फिल्मी करियर के लिए 1992 में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ