---विज्ञापन---

मनोज कुमार के परिवार में कौन-कौन? एक मेंबर का एक्ट्रेस श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन

एक्टर मनोज कुमार नहीं रहे, 87 साल की उम्र में उन्होंने आज आखिरी सांस ली। इसके साथ ही उनके परिवार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। उनकी एक पोती भी है। आइए एक्टर के परिवार के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

बॉलीवुड एक्टर, फिल्म डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर, गीतकार, संपादक और बिजनेसमैन मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने आज 4 अप्रैल दिन शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 87 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था और उनका असली नाम हरिकृष्ण गोस्वामी थ। उन्हें उनके शानदार फिल्मी करियर के लिए 7 फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके थे। पहला फिल्म फेयर 1968 में उपकार फिल्म के लिए मिला था।

इस फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग का अवार्ड मिला था। साल 1992 में मनोज कुमार को पद्मश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। साल 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था। मनोज कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शशि गोस्वामी, 2 बेटे कुणाल गोस्वामी और विशाल गोस्वामी हैं। उनके एक भाई का नाम राजीव गोस्वामी है। उनकी पोती का नाम मुस्कान गोस्वामी है। इनके अलावा उनके परिवार में पोता कर्म गोस्वामी, वंश गोस्वामी, नीलम गोस्वामी, HL गोस्वामी, कृष्ण कुमार गोस्वामी हैं।

---विज्ञापन---

 

बेटे कुणाल ने श्रीदेवी के साथ किया था डेब्यू

मनोज कुमार ने शशि गोस्वामी से लव मैरिज की थी, जिससे उनकी पहली मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई थी। कई साल चले अफेयर के बाद दोनों ने शादी की थी। उनके एक बेटे का नाम कुणाल गोस्वामी और दूसरे बेटे का नाम विशाल गोस्वामी है। कुणाल गोस्वामी भी एक्टर बने थे, लेकिन वे फ्लॉप रहे। उन्होंने 1981 में बनी अपने ही पिता मनोज कुमार की मूवी क्रांति से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1983 में फिल्म घुंघरू में काम किया। इसके बाद उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ कलाकार फिल्म में काम किया था, लेकिन यह दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं।

---विज्ञापन---

कलाकार मूवी में उनका गाना ‘नीले नीले अंबर पर’ काफी मशहूर हुआ। इसके बाद वे 2 गुलाब (1983), रिकी (1986), आखिरी बाजी (1989) और पाप की कमाई (1990) सहित कई फिल्मों में नजर आए। साल 1991 में नंबरी आदमी और विषकन्या करने के बाद उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लिया। 1999 में पिता मनोज कुमार द्वारा निर्देशित जय हिंद मूवी से वापसी की, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया और बिजनेस शुरू किया। साल 2005 में रीति गोस्वामी से शादी की और आजकल उनका दिल्ली में कैटरिंग का बिजनेस है।

कुणाल गोस्वामी ने टीवी सीरियल ‘भारत के शहीद’, ‘किट्टी पार्टी’ और ‘परंपरा’ में भी काम किया। रीति से पहले कुणाल ने पूजा चोपड़ा से सगाई की थी, लेकिन साल 2001 में सगाई टूट गई। कुणाल गोस्वामी के बेटे का नाम कर्म गोस्वामी है। मनोज कुमार के दूसरे बेटे विशाल गोस्वामी की बेटी मुस्कान गोस्वामी ने साल 2021  में बिजनेसमैन निखिल ओहरी से मुंबई में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2025 08:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola