सुबह कांग्रेस, शाम को भाजपा; मनोहर लाल खट्टर के भतीजे का घर वापसी पर बड़ा खुलासा

Ramit Khattar Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आया राम गया राम की राजनीति देखने को मिली है। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने सुबह कांग्रेस ज्वाइन की और शाम को बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि रमित का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है, वो महज चाय पीने गए थे।

Haryana Election Ramit Khattar

Ramit Khattar Haryana Politics: बीते दिन हरियाणा सरकार में सियासी भूचाल मच गया था, जब पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में जाने का ऐलान कर दिया था। मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने सुबह कांग्रेस से हाथ मिलाया और शाम को घर वापसी कर ली। आया राम, गया राम की यह राजनीति देखने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं रमित खट्टर का कहना है कि कांग्रेस ने उनका राजनीतिक फायदा उठाया है। रमित खट्टर के इस हृदय परिवर्तन का कारण क्या है?

मैं चाय पीने गया था- रमित

भाजपा से कांग्रेस में गए रमित खट्टर 24 घंटे के भीतर वापस बीजेपी में आ गए। उनका कहना है कि वो कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा के घर चाय पीने गए थे, जहां उनका सियासी फायदा उठाया गया। उनके साथ धोखा हुआ है। वो बस बीबी बत्रा के साथ चाय पीने गए थे लेकिन उनका झुकाव भाजपा की तरफ ही है। इस उथल-पुथल से हरियाणा में एक दिन का सियासी तूफान आया गया था। मगर अब रमित खट्टर की घर वापसी से हरियाणा के रण में एक बार फिर सीजफायर लागू हो गया है।

बीबी बत्रा ने किया स्वागत

रमित खट्टर ने बीते दिन सुबह कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा की मौजूदगी में कांग्रेस से हाथ मिलाया था। बीबी बत्रा ने भी पार्टी में उनका शानदार स्वागत किया। बीबी बत्रा का कहना था कि कांग्रेस में रमित खट्टर को पूरा सम्मान मिलेगा। आगे से वो हमारे संगठन का साथ देंगे। रमित खट्टर भी कांग्रेस में शामिल होने पर बेहद खुशी। हालांकि दिन भर में ऐसा क्या हुआ कि रमित को बीजेपी में वापस लौटना पड़ गया।

रमित ने मांगी माफी

रमित खट्टर ने हरियाणा के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि मुझसे सुबह जो गलती हुई, उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं। कुछ ऐसी परिस्थितियां थीं। मैं वहां गया। बातचीत हुई, फोटो खींची गई, पट्टा पहनाया गया। काफी कुछ वार्तालाप हुई। मगर मुझे यह नहीं पता था कि इन सभी चीजों को इस तरह से दिखाया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक खेल खेलने की कोशिश की। मेरे हिसाब से वो ठीक नहीं है। मैं वहां सिर्फ चाय पीने गया था, लेकिन उन्होंने इसे राजनीतिक रूप दे दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ