Delhi CM Atishi की शपथ से हटा सस्पेंस, वो 5 मंत्री कौन? जो कैबिनेट में होंगे शामिल

Delhi CM Atishi Marlena Oath Ceremony: दिल्ली में आज सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। आतिशी मार्लेना आज दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर काबिज होंगी। उनके साथ 5 नेत भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे।

Atishi Marlena Oath Ceremony
विज्ञापन

Delhi CM Atishi Marlena Oath Ceremony: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के शपथ से सस्पेंस हट चुका है। LG ने आज सीएम के शपथ समारोह को हरी झंडी दिखा दी है। आतिशी के साथ उनकी नई कैबिनेट भी शपथ ग्रहण करेगी। आतिशी के इस नए मंत्रीमंडल में 5 नए मंत्री भी शामिल होंगे। खबरों की मानें तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए आतिशी को नया मुख्यमंत्री बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही उन्होंने 5 नए मंत्रियों को भी आतिशी की कैबिनेट में शामिल होने पर मुहर लगा दी है।

आतिशी के 5 मंत्री

आतिशी मार्लेना के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के 5 नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें एक नया चेहरा और चार पुराने नाम शामिल हैं। सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत आतिशी की नई कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

जल्द शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का सत्र

बता दें कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली सरकार विधानसभा सत्र भी शुरू होने जा रहा है। दिल्ली सरकार ने 26 सितंबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है। सीएम के तौर पर यह आतिशी का पहला सत्र होगा। 17 सितंबर को इस्तीफे का ऐलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने विधायक दल की बैठक में आतिशी का नाम मुख्यमंत्री के लिए सामने रखा था। आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं ने आतिशी के नाम को मंजूरी दे दी।

आतिशी का कार्यकाल होगा छोटा

आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली का दारोमदार संभालेंगी। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि AAP की मांग है कि इसी साल नवंबर में दिल्ली विधानसभा चुनाव करवाए जाएं। इससे साफ है कि बतौर मुख्यमंत्री आतिशी का कार्यकाल बहुत लंबा नहीं होने वाला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ