Manmohan Singh Birthday: 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, PM मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

Manmohan Singh
विज्ञापन

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन (Manmohan Singh Birthday) है। डॉ. मनमोहन सिंह आज 90 बरस के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने पूर्व पीएम को बधाई दी है।

अभी पढ़ें – Rajasthan Politics: सीपी जोशी से मुलाकात के बाद विधायक बोले- सीएम पद का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगा

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं।’

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारत के विकास में उनकी विनम्रता, समर्पण और योगदान में कुछ समानताएं हैं। वह मेरे लिए और करोड़ों अन्य भारतीयों के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुखी के लिए प्रार्थना करता हूं।’

विज्ञापन

मनमोहन सिंह का जन्म विभाजन से पहले 26 सितंबर, 1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड में अध्ययन किया। लगातार दो बार (2004-2014 तक) प्रधानमंत्री रहे। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें 1990 के दशक में व्यापक सुधारों को शुरू करने का श्रेय दिया जाता है।

विज्ञापन

मनमोहन सिंह 1991 में असम से राज्यसभा सदस्य चुने गए। इसके बाद 1995, 2001, 2007 और 2013 में वो फिर राज्यसभा से संसद पहुंचे। 1998 से 2004 तक जब बीजेपी सत्ता में थी वो राज्यसभा में विपक्षी नेता भी थे। 1999 में उन्होंने साउथ दिल्ली से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए।

विज्ञापन

गौरतलब है कि देश में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1991 से 1996 तक मनमोहन सिंह ने भारत के वित्तमंत्री के रूप में काम किया। इसे भारत के आर्थिक इतिहास में एक निर्णायक समय के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने आर्थिक सुधारों को लागू करने की उनकी भूमिका की सभी ने सराहना की थी। देश में आर्थिक क्रांति और ग्लोबलाइजेशन की शुरुआत इन्होंने ही की थी। इसके बाद PM रहते हुए मनरेगा की शुरुआत भी बड़ा फैसला रहा, मनरेगा के कारण कई गरीब लोगों को रोजगार मिल पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ