Manish Sisodia Judicial Custody: शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सोमवार को भी राहत नहीं मिली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई मामले में 27 अप्रैल तक और ईडी मामले में 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। कोर्ट में ईडी के वकीलों ने कहा कि अप्रैल के अंत तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
रविवार को केजरीवाल से हुई 9 घंटे पूछताछ
दिल्ली की अदालत का ये फैसला सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए तलब किए जाने के एक दिन बाद आया है। रविवार को सीबीआई ने केजरीवाल से 9 घंटे लंबी पूछताछ की। अब उनके बयानों को सत्यापित किया जाएगा और उपलब्ध सबूतों से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें: DMK की ओर से 500 करोड़ के नोटिस पर तमिलनाडु भाजपा चीफ बोले- हम कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ समन एक राजनीतिक लड़ाई का केंद्र बन गया है। आप नेताओं ने रविवार को सीबीआई दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया। वहीं, भाजपा ने दिल्ली विधानसभा के बाहर केजरीवाल के विरोध में नारे लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाए गए बैरिकेड को तोड़ने की भी कोशिश की।
और पढ़िए – अतीक और अशरफ की हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका, यूपी में छह साल में 183 मुठभेड़ों की भी जांच की…
26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया
बता दें कि मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। बाद में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एजेंसी ने दावा किया था कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। तब से वे जेल में बंद हैं। कोर्ट से भी राहत नहीं मिल रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
1 hr ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
2 hrs agoसऊदी अरब के लिए एअर इंडिया की उड़ानें भी रद्द, रिफंड के लिए हेल्पलाइन जारी
3 hrs ago'विरोध प्रदर्शन दबाए तो कहीं...', सोनम वांगचुक की केंद्र सरकार को चेतावनी
4 hrs agoLIVE: आज भुवनेश्वर जाएंगे PM मोदी, RBI डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
4 hrs ago'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
11 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
13 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
13 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
13 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines