---विज्ञापन---

दुष्कर्म के बाद कीलों से गोदा, जिंदा जलाया… 3 बच्चों की मां के साथ बर्बरता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Manipur Woman Burn Alive: मणिपुर के जिरीबाम में तीन बच्चों की मां के साथ उग्रवादियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। मृतका की पोस्टमाॅर्टम करने वाले डाॅक्टर उसके साथ हुए बर्बर व्यवहार से हैरान रह गए।

Manipur Woman Tortured Militant Brutally Raped: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है, उग्रवादी लगातार बर्बरता की सारी हदें पार कर रहे हैं। यहां एक तीन बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा जला दिया गया। महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई ऐसे खुलासे हुए हैं, जो आपको भी हैरान कर देंगे। रिपोर्ट के अनुसार पहले महिला से दुष्कर्म किया गया फिर उसके शरीर को कीलों से गोदा गया और बाद में जिंदा जला दिया गया। घटना मणिपुर के जिरीबाम की है। कुकी-जो संगठनों ने हत्या की निंदा की है।

जानकारी के अनुसार मणिपुर के जिरीबाम में 31 साल की तीन बच्चों की मां के साथ पहले उग्रवादियों ने रेप किया फिर उसके घर में आग लगा दी गई। घटना की भयावहता तब सामने आई, जब उसकी पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट सामने आई। असम के सिलचर मेडिकल काॅलेज में मृतका का पोस्टमाॅर्टम किया गया। उसका शरीर इतना जल गया था कि यह पता नहीं चल पाया कि उसका रेप किया गया था या नहीं। ऐसा लग रहा था कि किसी राख का पोस्टमाॅर्टम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उग्रवादियों ने उसका गैंगरेप किया।

---विज्ञापन---

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में भयानक खुलासे

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला का शरीर 99 प्रतिशत जल चुका था। आग के कारण हड्डियां भी जलकर राख हो गई थीं। रिपोर्ट में दाहिनी जांघ के पिछले हिस्से में घाव और बाईं जांघ के हिस्से में लोहे की कील धंसी थी। वहीं चेहरा भी पूरी तरह से गायब था। डाॅक्टर ने बताया कि महिला का शरीर इतनी बुरी तरह से जल गया था कि उसके प्राइवेट पार्ट से सीमन एकत्र करने की संभावना खत्म हो गई थी।

ये भी पढ़ेंः भारत माता के नारे, पुलिस से टकराव… प्रयागराज में 3 दिन से सड़कों पर क्यों UPPSC छात्र? जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

उग्रवादियों ने 17 घरों में की थी लूटपाट

मणिपुर पुलिस ने बताया कि महिला जैरावन गांव की रहने वाली थी। वह आदिवासी समुदाय की थी। उसके पति द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के अनुसार पहले घर में उसकी बेरहमी से हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था। देर रात जैरावन गांव में 17 घरों में लूटपाट की गई थी। पुलिस ने घटना में घाटी आधारित संगठन के सदस्यों के शामिल होने पर संदेह जताया है।

ये भी पढ़ेंः भड़काऊ भाषण देकर फंसे ओवैसी; पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें AIMIM अध्यक्ष के खिलाफ क्या है मामला?

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2024 12:31 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola