भड़काऊ भाषण देकर फंसे ओवैसी; पुलिस ने भेजा नोटिस, जानें AIMIM अध्यक्ष के खिलाफ क्या है मामला?

Asaduddin Owaisi Speech Controversy: AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन्हें पुलिस ने रैली के बीच मंच पर आकर ही नोटिस दिया, जिसमें उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi

Police Notice to Asaduddin Owaisi: महाराष्ट्र के सोलापुर में भड़काऊ भाषण देकर AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी फंस गए हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 168 के तहत नोटिस जारी किया है। पुलिस ने ओवैसी को यह नोटिस भरी सभी में मंच पर दिया। ओवैसी बुधवार को सोलापुर मध्य विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार फारूक शाब्दी की प्रचार रैली में आए थे और मंच पर थे, तभी उनको पुलिस ने नोटिस दिया।

विज्ञापन

नोटिस में ओवैसी को अपने भाषण में किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और भड़काऊ भाषण न देने की हिदायत दी गई है। क्योंकि नोटिस मराठी भाषा में था तो ओवैसी ने अंग्रेजी भाषा में नोटिस मांगा। इसलिए पुलिस ने उन्हें अंग्रेजी भाषा का नोटिस भी ईमेल कर दिया। वहीं नोटिस लेते हुए ओवैसी ने कहा कि नोटिस दूल्हे भाई को ही आते है, किसी दूसरे को नहीं आते। सिर्फ भाईजान से ही मोहब्बत है न, क्या करें। इस तरह उन्होंने नोटिस का मजाक भी उड़ाया।

विज्ञापन

इसलिए मिला ओवैसी को नोटिस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव प्रचार चल रहा है। हैदराबाद से सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और डिप्टी CM फडणवीस के बीच जुबानी जंग भी चल रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में चुनावी रैली में आए थे। यहां उन्होंने ’15 मिनट’ का किस्सा सुनाया। उन्होंने लोगों का बताया कि साल 2012 की बात है। उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक रैली में बयान दिया था।

विज्ञापन

उसने कहा था कि अगर देश से 15 मिनट के लिए पुलिस नाम की चीज को खत्म ही कर दिया जाए तो पता चल जाएगा कि ताकतवर कौन है‌? इतना कहने के बाद उन्होंने तुरंत वेरी सॉरी कहते हुए बात पलट दी। मोबाइल और घड़ी देखी और फिर बोले कि 9.45 हुए हैं तो सभी अपनी घड़ी में टाइम देख लो। चुनाव प्रचार करते 15 मिनट हो गए हैं। इस तरह उन्होंने 15 मिनट का कनेक्शन जोड़ा।

बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रही है। 16 सीटों पर ओवैसी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव प्रचार करने के लिए वे और उनके भाई दोनों महाराष्ट्र में ही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ