Manipur Violence Latest Update: मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच एक बार फिर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि प्रदेश में 3 महिलाओं और 3 बच्चों के शव मिलने के बाद लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया था। इधर इलाके में अवैध गतिविधियों के संचालन को रोकने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबलों ने इलाके में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा नाके और चेकपोस्ट बनाए गए।
सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के तहत नेशनल हाईवे-2 पर जरूरी चीजों से लदे ट्रकों को सुरक्षित निकाला। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा खतरे वाले इलाकों में काफिला तैनात किया गया। सुरक्षाबलों ने हिंसाग्रस्त इलाकों में मोर्चा संभाल लिया है और 107 नाके और चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसमें पहाड़ी और घाटी दोनों इलाके शामिल हैं। हालांकि सुरक्षाबलों की मौजूदगी का क्षेत्र में सकारात्मक असर नजर भी आ रहा है।
10 इलाकों में कर्फ्यू
इस बीच मणिपुर में हालात की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दोपहर में दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मणिपुर में हिंसा और तनाव के बीच एनपीपी ने रविवार को सरकार से समर्थन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार स्थिति से निपटने में नाकाम रही हैं। इससे पहले उग्रवादियों ने 16 नवंबर को इंफाल घाटी में कई विधायकों और मंत्रियों के आवास पर धावा बोल दिया। उग्र भीड़ ने सीएम आवास को भी निशाना बनाने की कोशिश की। पुलिस ने अब तक इन मामलों में 23 लोगों को अरेस्ट किया है। प्रदेश में 10 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं 7 जिलों में इंटरनेट बैन किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Manipur Violence Update: BJP विधायक का घर फूंका, 5 जिलों में कर्फ्यू , 7 में इंटरनेट बैन
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
6 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
7 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
7 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
9 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
9 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
11 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
11 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
12 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
15 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines