मणिपुर के कामजोंग और उखरुल जिलों में शनिवार को नागा और कुकी समूहों के बीच फिर एक बार हिंसा भड़क गई, जिसमें एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, नगा बहुल कामजोंग जिले के कुकी बहुल चसाद गांव में 22 वर्षीय एक युवक और 42 साल की महिला की जान चली गई. उन्होंने बताया कि मृतका पांच बच्चों की मां थी. शुक्रवार रात महिला के गर्दन के पास गोली मारी गई थी, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: महिला टीचर को पहले गोली मारी, फिर आग में झोंका, क्या मणिपुर में भड़की हिंसा?
कैसे भड़की हिंसा?
अधिकारियों ने बताया कि हत्या के बाद कुकी और नगा समुदायों के सशस्त्र समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही. इसके बाद हुई झड़पों में युवक की मौत हो गई और इस दौरान 10 घरों में आगजनी की गई. जिले के अधिकारियों ने हिंसा को और फैलने से रोकने के लिए चसाद पुलिस गेट चौराहे के 400 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 162 के तहत कर्फ्यू लागू कर दिया.
निंगचौ में भी हुई फायरिंग
अधिकारियों ने बताया कि एक दूसरी घटना में, संदिग्ध उग्रवादियों ने म्यांमार सीमा के पास तंगखुल नगा समुदाय की बस्ती वाले कामजोंग के निंगचौ गांव में घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी. इस घटना में नगाचांसो निंगशेन और लीशिशां लीशादांग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद सुरक्षा बल ने गांव में पहुंचकर हालात को काबू में लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया कि हमलावर गोलीबारी करने के बाद म्यांमा सीमा की ओर भाग गए. अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए कामजोंग जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
अब तक 40 से ज्यादा मौत
अधिकारियों के मुताबिक, उखरुल जिले में एक और घटना में संदिग्ध उग्रवादियों ने चेपु याओलेन के पास एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें वाहन चालक संदीप राय की मौत हो गई. कांगपोकपी जिले के मकुई अशांग और तापन इलाकों में भी सशस्त्र गुटों के बीच भारी गोलीबारी की सूचना मिली है. इस साल फरवरी में कुकी और नगा समुदायों के बीच हिंसा शुरू होने के बाद से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया है.
ये भी पढे़ं : पूर्व कुकी MLA की पत्नी के IED ब्लास्ट में उड़े चिथड़े, मैतेई समुदाय से थीं चारुबाला
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
55 mins agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
1 hr ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
2 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
2 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
3 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
3 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
4 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच करेगी NIA
4 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines