Manipur Violence: मणिपुर में 67 दिनों से हिंसा जारी है। अब तक 140 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस कमांडो समेत चार लोगों की मौत हुई है। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार रात से बिष्णुपुर जिले के कांगवई-अवांग लेखई क्षेत्र में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि जवाबी गोलीबारी की घटना के दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।
वहीं, वाईकेपीआई के लाईकोट इलाके में भी गोलीबारी की सूचना मिली है और सुरक्षा बलों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में बेशर्मी की हदें पार: सीधी पेशाब कांड के बाद अब ग्वालियर में युवक को कार में बेरहमी से पीटा, चटवाए तलवे
भीड़ ने वाहनों में लगाई आग, हथियार छीनने का किया प्रयास
मणिपुर के इम्फाल में ऐतिहासिक कांगला किले के पास लगभग 200 लोगों की भीड़ ने महाबली रोड पर जमा होकर दो वाहनों को आग लगा दी। भीड़ ने पुलिस से हथियार छीनने की भी कोशिश की। भीड़ को तितर-बितर करने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी, हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
सूत्रों ने कहा कि लगभग 200 लोगों की एक और भीड़ इंफाल पश्चिम में पैलेस कंपाउंड में एकत्र हुई थी, लेकिन सेना और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान आज सुबह 12.30 बजे तक तितर-बितर होने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: Monsoon Weather Alert: स्कूल बंद, सड़कें बनी तालाब, IMD बोला- अभी और होगी बारिश, इन राज्यों में चेतावनी जारी
स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में
मणिपुर पुलिस के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं के साथ कुछ हिस्सों में स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन मणिपुर के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है। पिछले 24 घंटों के दौरान गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और अनियंत्रित भीड़ के जुटने से कुछ जगहों पर स्थिति तनावपूर्ण है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है।
बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने गुरुवार को राज्य के पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों में संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। आधिकारिक बयान में आगे कहा गया है कि 6 जुलाई को मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों (सीएसएफ) की एक संयुक्त टीम ने मणिपुर के जिलों में 24 बंकरों को नष्ट कर दिया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
15 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
16 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines