Nitish Kumar JDU Withdraws Support To BJP-Led Government In Manipur?: मणिपुर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को पहले यहां से खबर आई की नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मणिपुर की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।
इसे लेकर जदयू की राज्य ईकाई का राज्यपाल को भेजा पत्र भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही जदयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने मीडिया में आकर इस पर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मणिपुर में जदयू एनडीए का हिस्सा है और उनका सरकार को पूरा समर्थन है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार समेत अन्य राज्यों में भी एनडीए के साथ है।
2022 में हुए थे विधानसभा चुनाव
बता दें राज्य में जेडीयू 2022 से एनडीए का हिस्सा है। जानकारी के अनुसार राज्य में जेडीयू का केवल एक विधायक है। इससे पहले नवंबर 2024 में एनपीपी ने एनडीए से अपना समर्थन वापस ले लिया था। मणिपुर में कुल 60 विधानसभा सीटें है। मणिपुर में बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार है। एनडीए के पास सरकार चलाने के लिए पूर्ण बहुमत है।
पांच जेडीयू विधायक हो चुके हैं बीजेपी में शामिल
2022 विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने कुल 6 सीटें जीतीं थीं। लेकिन इसके बाद एक-एक कर अब तक पांच विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। केवल मोहम्मद अब्दुल नासिर ही अभी जेडीयू का हिस्सा हैं। बता दें फिलहाल राज्य में बीजेपी के 37 विधायक हैं। सरकार को राज्य में नगा पीपुल्स फ्रंट और निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।
ये भी पढ़ें: India Pakistan Border: अरनिया सेक्टर में मिली संदिग्ध टनल, क्या आतंकियों की हो रही घुसपैठ?
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
37 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
4 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
4 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines