---विज्ञापन---

देश angle-right

India Pakistan Border: अरनिया सेक्टर में मिली संदिग्ध टनल, क्या आतंकियों की हो रही घुसपैठ?

India Pakistan Border: फिलहाल सुरक्षाबलों ने इस टनल के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। सुरक्षबलों के अनुसार अक्सर आतंकी इंडिया में घुसपैठ के लिए इस तरह की टनल का इस्तेमाल करते हैं।

---विज्ञापन---

India Pakistan Border: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में सुरक्षा बलों को संदिग्ध टनल मिली है। दरसअल, अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्ध टनल मिली है। इस संदिग्ध टनल की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए की कहीं पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ करवाने के लिए कहीं इस टनल को तो नहीं खोदा गया है?

टनल कितनी गहरी की जा रही जांच?

हालांकि फिलहाल सुरक्षाबलों ने इस टनल के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। सुरक्षबलों के अनुसार अक्सर आतंकी इंडिया में घुसपैठ के लिए इस तरह की टनल का इस्तेमाल करते हैं, ये जो नई टनल मिली है, इसके बारे में फिलहाल जांच की जा रही है कि इसे किसने और किस मकसद से खोदा था? सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं।

---विज्ञापन---

ड्रोन से ड्रॉप की थी 2 पिस्टल 

इससे पहले भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 18P गांव की रोही में 2 पिस्टल मिली थीं। गुप्त सूचना के आधार पर जब BSF ने यहां सर्च अभियान चलाया तो पता चला कि पाकिस्तान ने ड्रोन के माध्यम से इन्हें यहां ड्रॉप किया था। इन्हें आतंकियों के पास पहुंचाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना  मकसद था।

बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल लगातार भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ और हथियार तस्करी पर नजर रखते हैं। यहां टनल का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती है। टनल मिलने की खबर के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बीएसएफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या मणिपुर में BJP से नीतीश कुमार ने वापस लिया समर्थन? जदयू प्रवक्ता ने बताई सच्चाई…

First published on: Jan 22, 2025 02:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola