Manipur Armed dacoits Loot 18 Cr From Punjab National Bank Branch In Ukhrul: मणिपुर में अब तक की सबसे बड़ी डकैती को अंजाम दिया गया है। उखरुल जिले में डकैतों के समूह ने बंदूक की नोक पर पंजाब बैंक से 18 करोड़ रुपए से ज्यादा की लूट कर ली है। यह वारदात गुरुवार शाम की है। पुलिस डकैतों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। बता दें कि सोशल मीडिया पर डकैती का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें लूटरे हथियारों के साथ बैंक में चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तिजोरी से लूटी रकम
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कई नकाबपोश डकैतों ने बंदूक की नोक पर मणिपुर के उखरुल जिले के पंजाब बैक से 18.80 करोड़ रुपए लूट लिए हैं। पंजाब नेशनल बैंक की इस शखा में भारतीय रिजर्व बैंक बैंकों और एटीएम के लिए नकदी का स्टॉक करता है। गुरुवार शाम राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 80 किमी दूर उखरूल शहर में हथियारों से लैस लुटेरे बैंक पहुंचे, उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लिया और कर्मचारियों को धमकाने के बाद तिजोरी से रकम लूट ली।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Facebook चलाना बुजुर्ग को पड़ा भारी! न्यूड वीडियो कॉल से लगा 1.7 लाख रुपए का चूना
अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ बदमाशों ने छद्म वर्दी पहन रखी थी। उन्होंने कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बैंक के शौचालय के अंदर बंद कर दिया। जिसके बाद एक वरिष्ठ कर्मचारी से बंदूक की नोक पर तिजोरी खोलने के लिए कहा गया, जिसके बाद लुटेरों ने पैसे लूट लिए। उखरूल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के कई स्कूलों को ईमेल से बम होने की मिली धमकी, अफरा-तफरी के बीच छात्रों को निकाला गया बाहर
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
2 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
4 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
6 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
7 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
10 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
10 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines