Delhi Chennai Indigo Flight: दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट में शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स ने अपने सामने की सीट पर बैठी महिला यात्री को अनुचित तरीके से छुआ। इस मामले में 43 साल के सेल्स एग्जीक्यूटिव को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट में शर्मनाक हरकत हुई।
सोती हुई महिला से की छेड़छाड़
मीनाम्बक्कम हवाई अड्डे पर महिला पुलिस थाने की एक अधिकारी ने इस मामले की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह फ्लाइट में विंडो सीट पर बैठी थी। जब वह सो रही थी, तो उसके पीछे बैठे शख्स ने उसे अनुचित तरीके से छुआ। यह आरोपी भी पीछे विंडो सीट पर बैठा था।
ये भी पढ़ें: इंफोसिस से इनविटेशन मिलते ही क्यों चौंक गए थे रतन टाटा, फिर नारायण मूर्ति से पूछा ये सवाल?
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
महिला इस हरकत से बौखला गई। जब शाम 4.30 बजे फ्लाइट लैंड की, तो महिला ने एयरलाइन स्टाफ की मदद से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम राजेश शर्मा है। वह राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन पिछले कुछ साल से चेन्नई में रह रहा है।
यह भी पढ़ें : रतन टाटा के निधन पर Dog ने सुबह से कुछ नहीं खाया, ‘गोवा’ ने भी दी श्रद्धांजलि
स्पाइसजेट फ्लाइट में भी हुई थी शर्मनाक हरकत
आपको बता दें कि पिछले साल स्पाइसजेट की फ्लाइट में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था। जिसमें महिला को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगा था। उस पर एक विदेशी महिला केबिन क्रू मेंबर को गलत तरीके से छूने का आरोप था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जामिया नगर निवासी अबसार आलम के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं ली ह्सियन लूंग? 7 चुनिंदा हस्तियों में शामिल, जिन्हें रतन टाटा करते थे फॉलो
संबंधित खबरें
CJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुए हमले का वीडियो जारी
20 mins agoPriyagold बिस्किट में पशुओं का चारा, मिलावट पर FSSAI कड़ा एक्शन
41 mins agoमहिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में हो सकतीं अरेस्ट-डिटेन?
1 hr agoDMK ने किया CJP प्रोटेस्ट का समर्थन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव
1 hr ago'बच्चों के इंटरनेट चलाने पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते', SC का बड़ा फैसला
1 hr agoध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
2 hrs agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
4 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
4 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines